मध्यप्रदेश//सिंगरौली//बढ़ता कारवाँ न्यूज//राघवेन्द्र सिंह गहरवार
BK NEWS:- सिंगरौली जिले में लगातार बर्बादी की बारिश का कहर जारी रहा वही साथ मे ओले भी पड़े जिससे किसानों की मेहनत पर ओलावृष्टि के कारण उनके अरमानों पर पानी फेर दिया साथ ही चली तेज हवा से गेहूं की फसल बुरी तरह बिछ गई ।
शाम को करीब साढ़े 6 बजे से आंधी के साथ तेज बारिश हुई । साथ में जमकर ओले भी बरसे । जिले के ज्यादातर हिस्सों में बारिश के कारण फसलों को भारी नुकसान हुआ है

आपको बता दे कि बीते दिन शनिवार को भी सिंगरौली जिले के कई हिस्सों में भारी बारिश के साथ ओले पड़े वही सुबह से ही कोहरे की सफेद चादर ओढ़े चारो तरफ धुंधलापन छाया हुआ था लेकिन जैसे ही धुंधला पन हटा शाम होते ही एक बार फिर बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी खेतो में खड़े गेंहू,सरसो,चना,अरहर को काफी छती पहुंचा है जिसके कारण अन्नदाता के चेहरे पर चिंता की लकीरें दिखाई देने लगी है
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal