बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन भीम आर्मी “भारत एकता मिशन” मध्य प्रदेश के द्वारा मान. सर्वोच्च न्यायालय द्वारा एससी / एसटी /ओबीसी का सरकारी नौकरियों में आरक्षण को पदोन्नति में आरक्षण समाप्त करने व सीएए/एनआरसी/ एनपीआर लागू करने के विरोध में कलेक्टर द्वारा महामहिम राष्ट्रपति को गणतंत्र भारत, प्रधानमंत्री भारत सरकार नई दिल्ली, केंद्रीय गृहमंत्री भारत सरकार नई दिल्ली को ज्ञापन सौंपा गया ।

उक्त ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि वर्तमान में केंद्र सरकार द्वारा सीएए धार्मिक आधार पर पाकिस्तान अफगानिस्तान और बांग्लादेश से 31 दिसंबर 2014 तक भारत आने वाले अल्पसंख्यको को जिसमें हिंदू बौद्ध जैन सिख और ईसाइयों को भारत की नागरिकता देने से भारत के संविधान के अनुच्छेद 14 का खुला उल्लंघन है सरकार का इस अधिनियम को पारित करना संविधान विरोधी कार्य है भीम आर्मी इस अधिनियम को वापस करने का अनुरोध करता है अपने ज्ञापन में उल्लेख किया है सीएए के बाद हमारे गृहमंत्री द्वारा एनआरसी व एनपीआर को सख्ती से लागू करने व सीएए के मामले में 1 इंच भी पीछे न हटने के बयान देश के एससी /एसटी ओबीसी व अल्पसंख्यक वर्ग में असुरक्षा की भावना पैदा हुई है जिसमें संविधान के मूल अधिकारों का हनन हो रहा है और भीम आर्मी सीएए /एनआरसी और एनपीआर का विरोध करती है ।
वही मान. सर्वोच्च न्यायालय द्वारा सरकारी नौकरियों में एससी/ एसटी /ओबीसी को मिलने वाला आरक्षण इस वर्ग के प्रतिनिधित्व संवैधानिक है इस प्रकार सरकारी नौकरियों में आरक्षण से नियुक्ति व पदोन्नति में आरक्षण को समाप्त करना भी संविधान विरोधी है अतः भारतीय समाज में असमानता आने तक यह प्रक्रिया सतत रहनी है अतः भीम आर्मी “भारत एकता मिशन” इस भारत बंद के समय ज्ञापन के माध्यम से आप से अपील करती है कि संविधान विरोधी अधिनियम सीएए को वापस करें और एससी /एसटी व ओबीसी को मिलने वाले पदोन्नति में आरक्षण को जारी रखने की मांग करती है ।
उक्त धरना प्रदर्शन व ज्ञापन सौंपने में भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष- संजय वर्मा, उपाध्यक्ष- सुरेश कुशवाहा, निर्भय जयकर, अरुणा चौधरी (संयुक्त मोर्चा के प्रभारी), अशरफ अली अंसारी, मूलनिवासी संघ क कार्यकारणी सदस्य अधिवक्ता- नंदकिशोर पटेल, इंडियन लायर एसोसिएशन कार्यवाहक अध्यक्ष अधिवक्ता – उसैद हसन सिद्दीकी, राजेंद्र पटेल (अधिवक्ता), रेहाना सिद्दीकी (अधिवक्ता), अन्नू पटेल, नाजी संघ प्रदेश सचिव – अशोक सिंह पैगाम, रतिभान वर्मा, राजेंद्र साकेत, राजेश वर्मा, विद्याभूषण, मो. शाहिद खान (रिंकू), मकसूद रजा, सलीम अंसारी, एकराम खान, हाजी अब्दुल कादिर, आसिफ, असलम, अलीबख्श, मुबारक खान, मोहम्मद शकील कुरेशी, कृष्णा साकेत, हरीशचंद्र कुशवाहा, संतलाल शाह, प्रवीण भारती, गुलाम नबी सहित अन्य मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal