बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन आज दिनांक 23/02/2020 को नवागत जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शहर में अमन शान्ति बनी रही कोतवाली थाना प्रभारी बैढन निरिक्षक – अरूण पाण्डेय द्वारा शहर की सुरक्षा के मद्देनजर थाना क्षेत्र के 2 दर्जन से अधिक संपत्ति संबंधी निगरानी बदमाशो एवं आरोपी गणों को थाना में तलब कर परेड ली गयी और सभी को अपराध से दूर रहने एवं अपराधिक गतिविधियों की पुनरावृत्ति न करने की सख्त लहजे में हिदायत दी गयी।

निगरानी बदमाश उपेन्द्र यादव पिता जियालाल यादव उम्र 27 वर्ष निवासी- गनियारी, विकास गुप्ता पिता- रोहणी प्रसाद गुप्ता उम्र 25 वर्ष निवासी – गनियारी, लवकुश गुप्ता पिता- रोहणी प्रसाद गुप्ता उम्र 28 वर्ष निवासी- गनियारी, गोपी गुप्ता पिता- सुदर्शन प्रसाद गुप्ता उम्र 28 वर्ष निवासी गनियारी, अरूण कुमार साकेत पिता – ललित कुमार साकेत उम्र 20 वर्ष निवासी- गनियारी, विकास शाह पिता- सेतलाल शाह उम्र 24 वर्ष निवासी – गनियारी, लालबाबू शाह पिता- सेतलाल शाह उम्र 28 वर्ष गनियारी, अम्ब्रेश शाह पिता- श्यामलाल शाह उम्र 23 वर्ष निवासी देवरा, अरविन्द्र शाह पिता दुबई शाह उम्र 20 वर्ष निवासी देवरा, अनिल शाह पिता- रामप्रताप शाह उम्र 35 वर्ष निवासी – गनियारी, अखिलेश कहार पिता- महेश कहार उम्र 19 वर्ष निवासी – जमुआ, रामनरेश शाह उर्फ टिल्लु पिता – प्रेमलाल शाह उम्र 28 वर्ष सा. बिलौजी, सोनू गुप्ता पिता – मोहनलाल गुप्ता उम्र 28 वर्ष निवासी- बैढन को थाना तलब कर आचरण में सुधार करने और चोरी जैसे घृणित अपराध से दूर रहने की सख्त हिदायत दी जाकर संपत्ति संंबंधी अपराधियों के डाटा बेस अपडेट किये गये।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal