ग्वालियर- एनआरसी और सीएए को लेकर देशभर में चहुंओरविवाद की लकीरें खिंच रही हैं वहीं भितरवार कस्बे के सासन गांव में साम्प्रदायिक सद्भाव की फसल लहरारही है। एक मुस्लिम दंपत्ति ने देवी मां से अच्छी फसल की मन्नत मांगी थी वह पूरी हो गई तो शुक्रवार से श्रीमद् भागवत शुरू हो गई। फिरोज खान अपनी पत्नी सफीना खान के साथ गांवभर के लोगों को कथा श्रवण करने का घर-घर जाकर न्यौता दे रहा है। स्थानीय लोग इसे साम्प्रदायिक सद्भाव की बड़ी मिसाल बता रहे हैं। कथा में सनातन मतालंबियों के साथ गांव के सभी 17 मुस्लिम परिवार भी फिरोज के इस अनूठे प्रयास से खुश हैं। शुक्रवार 22 फरवरी को सासन गांव में सबसे पहले कलश यात्रा निकाली गई और फिर भागवत कथा शुरू हो गई। कथा वाचक राघवेन्द्र पाराशर को वृंदावन से बुलाया गया है। उनके मुखारबिन्द से कथा श्रवण करने गांव के लोग पहुंचने लगे हैं। भागवत कथा के साथ साम्प्रदायिक सद्भाव की भी बयार वहां बनने लगी है। गांव में 200 परिवार हैं इनमें 17 परिवार मुस्लिमों के भी हैं। ग्रामीणों ने बताया कि फिरोज खान लंबे समय से हिन्दु त्यौहार में भी सम्मलित होता रहा है। नवरात्रि में बह न सिर्फ कन्याओं का भोज कराता है बल्कि गोवर्धन परिक्रमा करने जाता है बल्कि वह तीन बार वैष्णोदेवी यात्रा भी कर चुका है। कथा वाचक राघवेन्द्र पाराशर कहते हैं कि इस प्रयास को देखकर वे अभिभूत हो रहे हैं। किराए पर ले रखी है 45 बीघा जमीन : फिरोज खान के पास स्वयं की जमीन ज्यादा नहीं है लेकिन उसने घर-गृहस्थी चलाने के लिए गांव के किसानों से 45 बीघा जमीन किराए पर ले रखी है। पिछले 11 साल शीतला माता मंदिर के दर्शन करने भी जाता है।
भितरवार कस्बे के सासन गांव में साम्प्रदायिक सद्भाव की फसल लहरारही मुस्लि दंपत्ति ने श्रीमद् भागवत शुरू
loading...
Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal