बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन नगर पालिक निगम आयुक्त शिवेंद्र सिंह के द्वारा निर्देश दिया गया है कि जिन व्यक्तियो के द्वारा नगर निगम के अपने बकाया करो को जमा नही किया जा रहा उनको एक संप्ताह के अंदर समस्त करो के भुगतान हेतु नोटिस जारी करे और साथ ही 7 दिन के अंदर अपने बकाया करो का भुगतान नही करने वाले व्यक्तियो की सम्पत्तियो को कुर्क करने की कार्यवाही प्रारंभ करे।

निगमायुक्त श्री सिंह के निर्देश के परिपालन में राजस्व अधिकारी आरपी वैश्य के द्वारा वार्ड क्र. 23 नवानगर के बकायेदारो की सूची जारी कर नियत समय अपने करो को जमा करने का निर्देश दिया गया है और उन्होने बताया कि सम्पत पिता – पुरूषोत्तम बकाया 6120 रूपयें, गजपति कुशवाहा पिता – सुन्दर कुशवाहा बकाया राशि 15843 रूपयें, रामकरण कुशवाहा पिता उदल कुशवाहा बकाया राशि 25 हजार 889 रूपये, रनुआ, रामसजीवन कुशवाहा राशि 7956 रूपयें,राम विचार कुशवाहा पिता रामराज कुशवाहा बकाया 11 हजार 763 रूपयें, जगनारायण कुशवाहा पिता शालिक राम कुशवाहा 6 हजार 740 रूपयें, हरी नारायण कुशवाहा पिता तुलसी कुशवाहा 12 हजार 632 रूपयें, विजय बहादुर सिंह पिता बाला सिंह 32 हजार 802 रूपयें,सुशील चौरसिया पिता सीताराम चौरासिया 18 हजार 32 रूपये, राम राज कुशवाहा पिता काशी कुशवाहा 14 हजार 513 रूपये, सूरज लाल कुशवाहा पिता कुबेर कुशवाहा 7 हजार 285 रूपयें, देवधारी कुशवाहा पिता कमला कुशवाहा 5 हजार 982 रूपयें, जोखन कुशवाहा पिता मुधुर कुशवाहा 7 हजार 420 रूपयें,मोहन कुशवाहा पिता मोती लाल कुशवाहा 5 हजार 885 रूपयें,देवी चरण कुशवाहा नान्हू कुशवाहा 7 हजार 420 रूपये,अशीष सिंह पिता राम प्रताप सिंह 5 हजार 868 रूपयें,पारस नाथ कुशवाहा पिता जोखू कुशवाहा 5 हजार 879 रूपयें, बी.एन सिंह पिता गौतम सिंह 16 हजार 172 रूपयें, रवि प्रकाश सिंह पिता स्व. जय सिंह 21 हजार 316 रूपये, जनकधारी रजक पिता रामनाथ रजक 18 हजार 576 रूपये, राम नरेश कुशवाहा पिता आनन्द लाल कुशवाहा 10 हजार 570 रूपये, शिव बालक कुशवाहा पिता रामरतन कुशवाहा 11 हजार 840 रूपयें, गजपति कुशवाहा पिता रामसुन्दर कुशवाहा 6 हजार 60 रूपये, दिलीप चौरासिया पिता रामदुलारे चौरासिया, 5 हजार 706 रूपये शिव दर्शन सिंह पिता रामधारी सिंह 17 हजार 916 रूपये उपरोक्त व्यक्तियो के द्वारा नगर निगम के करो का भुगतान नही किया गया है ।
राजस्व अधिकारी श्री वैश्य ने कहा है कि संबंधित जन एक सप्ताह के अंदर अपने बकाया करो का भुगतान कर दे अन्यथा इनके विरूद्ध कुर्की की कार्यवाही की जायेगी जिसकी जिम्मेदारी स्वयं की होगी ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal