बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन मध्य प्रदेश के खनिज संसाधन प्रभारी मंत्री प्रदीप जयसवाल एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री- कमलेश्वर पटेल की उपस्थिति में खनिज प्रतिष्ठान की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुयी ।
बैठक के दौरान जिले की पेयजल व्यवस्था सहित अधोसंरचना विकास के कार्यो हेतु प्रभारी मंत्री श्री जायसवाल के द्वारा अपनी स्वीकृती प्रदान की गयी।

इसके पूर्व कलेक्टर – केवीएस चौधरी के द्वारा बैठक में उपस्थित प्रभारी मंत्री जायसवाल एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री पटेल सहित सम्मानित बैठक में उपस्थित जन प्रतिनिधियो का स्वागत करते हुये न्यास मंण्डल के अनुमोदन हेतु प्रस्तावित कार्यो सहित अनुमानित लागत की सूची प्रस्तुत की गयी और जिसके तहत जिले के ग्रामीण क्षेत्रो मे समूह जल प्रदाय योजना के निर्माण हेतु 5 सौ करोड़ तथा नगर पालिक निगम सिंगरौली अंतर्गत छूटे हुये क्षेत्रो में जल प्रदाय योजना के विस्तार हेतु 8 करोड़ तथा दीपवा तिलिया, रजनिया मे 03 नग उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन निर्माण एव प्रसव केन्द्रो मे उन्नयन हेतु 1.5 करोड की स्वीकृती प्रदान की गयी ।
बैठक के दौरान ग्रामीण क्षेत्रो में स्वरोजगार आर्थिक गतिविधियो के विकास हेतु 25 नग हाट बजार के निर्माण हेतु रूपये 6.5 करोड़ रूपयें के साथ साथ मेडिकल कालेज के निर्माण हेतु अनुमोदन पश्चात डीपीआर तैयार कराकर वास्तविक लागत अनुसार एवं एकीकृत आवासी विद्यालय के निर्माण अनुमोदन पश्चात डीपीआर तैयारा कराकर वास्तविक लागत अनुसार राशि खर्च करने की सैद्धान्तिक सहमति प्रदान की गयी और वही खुटार रजमिलान, माड़ा, देवसर बरगवा, सरई, चितरंगी एवं महुआ गाव मे ठोस अपष्टि प्रबंधन हेतु 6 करोड़ ग्रामीण क्षेत्रो मे 25 नग खेल मैदान के निर्माण हेतु 6.50 करोड़, तथा खरीफ ऋतु में धान मंक्का सहित उच्च गुणवत्त के बीजो के वितरण हेतु 4 करोड़ की राशि स्वीकृती गयी ।
उक्त बैठक में स्वरोजगार एवं आर्थिक गतिविधियो के विकास हेतु ग्राम सरई में उद्यान प्रक्षेत्र के निर्माण हेतु 10 लाख एवं युवाओ के प्रशिक्षण कार्यक्रम हेतु 25 लाख स्कूलो मे ड्यूल डेस्क प्रदान किये जाने हेतु 5 करोड़ रूपय की स्वीकृती प्रदान की गयी और वही परसौना से निगाही मार्ग में अधोसंरचना विकास एवं प्रकाश व्यवस्था हेतु 4 करोड़ प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी मुख्यमंत्री आवास योजना गनियारी के अधोसरंचना विकास हेतु 8 करोड़ की स्वीकृती प्रदान की गयी और वही सिंचिंत क्षेत्र के विस्तार हेतु उद्ववहन परियोजना हेतु 11 करोड़ चितरंगी में बस स्टैड निर्माण हेतु 1 करोड़ की स्वीकृती प्रदान की गयी। बरगवा थाना से धौड़र पहुच मार्ग निर्माण हेतु 5 करोड़, रजमिलान रोड रजमिलान हाईस्कूल मार्ग निर्माण हेतु 2 करोड़ तथा बैढ़न बाईपास मार्ग निर्माण अनुमोदन पश्चात डीपीआर तैयार कराकर वास्तविक लागत के अनुसार सैद्धान्तिक सहमति प्रदान की गयी ।
बैठक में अन्य प्राथमिकता के तहत करौटी बैढ़न रोड से पिपराकुन्द मार्ग निर्माण हेतु 3 करोड़ 15 लाख, शासन से हिर्रहवा मार्ग निर्माण 8 करोड़ 86 लाख, धौहनी से महुली मार्ग निर्माण लागत 3 करोड़ 34 लाख, निवास रोड़ से गोपद ब्रिज गोतरा मार्ग निर्माण लागत 4 करोड़ 24 लाख सहित अन्य ग्रामीण मार्ग के निर्माण कार्य हेतु 17 लाख रूपयें की स्वीकृत प्रदान की गयी ।
उक्त बैठक में विधायक सिंगरौली रामलल्लू वैश्य, धौहनी विधायक कुवर सिंह टेकाम, चितरंगी विधायक- अमर सिंह, पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी – ऋतुराज, अपर कलेक्टर बी.के पाण्डेंय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक- प्रदीप शेन्डे, नपानि आयुक्त – शिवेन्द्र सिंह, संयुक्त कलेक्टर – व्हीपी पाण्डेंय, एसडीएम- विकास सिंह सहित अन्य सदस्य गण एवं जिले के अधिकारी उपस्थित रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal