Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

ऑनलाइन जोमेटो से मंगाया फूड, रिफंड के लिए इंटरनेट से मिला फेक कस्टमर केयर नंबर, खाते से 1 लाख निकले

ग्वालियर ऑनलाइन जोमेटो से फूड ऑर्डर किया। ऑर्डर के समय ही पेटीएम से भुगतान कर दिया गया। लेकिन जब फूड डिलेवरी करने बॉय आया तो घर के सदस्य ने उसे कैश ऑन डिलेवरी समझ दोबारा भुगतान कर दिया। यह पता चलते ही डिलेवरी बॉय को कॉल कर रुपए वापस करने को कहा, लेकिन वह नहीं आया। इस पर इंटरनेट पर जोमेटो एप का कस्टमर केयर नंबर 8144712979 सर्च किया गया।

नंबर पर कॉल किया तो आश्वासन मिला अभी रिफंड हो जाएगा। 2 मिनट बाद दूसरे नंबर 9004676782 से कॉल आया। एक लिंक भेजी उस पर क्लिक करते ही जोमेटो कस्टमर केयर लिखा आया, कुछ जानकारी मांगी। जिसे देते ही खाते से 99,999 रुपए निकल गए। घटना 2 फरवरी रात की है। क्राइम ब्रांच थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।

ऐसे हुई ठगी, 3 मैसेज में निकले 99,999

सचिन तेंदुलकर मार्ग डीबी सिटी निवासी प्रिया सिंह तोमर पत्नी अजय सिंह तोमर ने 2 फरवरी रात को ऑन लाइन फूड एप जोमेटो पर खाना मंगाया। खाना मंगाते समय 493.90 रुपए का भुगतान उस समय ही उन्होंने पेटीएम के जरिए एडवांस कर दिया। जब खाना लेकर डिलेवरी बॉय घर आया तो उस समय प्रिया काम में व्यस्त थीं।

अजय सिंह तोमर ने खाना लेते समय बिल देखकर अपने पर्स से निकालकर भुगतान कर दिया। बाद में उन्हें पता चला कि दोबारा भुगतान किया गया है। डिलेवरी बॉय को कई बार कॉल किया। पहले कहता रहा आ रहा हूं फिर मना कर दिया। प्रिया ने जोमेटो कस्टमर केयर का नंबर इंटरनेट पर सर्च किया।

जहां से एक नंबर मिला और लिंक पर क्लिक करते ही उनके खाते से यह रुपए निकल गए। पहले 14999 रुपए निकलने का एक मैसेस आया। इसके बाद दो मैसेज आए 40 हजार और 45 हजार रुपए निकले। जोमेटो के स्थानीय अधिकारियों से बात करने पर उनका कहना था कि इस संबंध में बताने के लिए हम अधिकृत नहीं हैं।

– ऐसी शिकायतें आई हैं। जिस पर इंटरनेट से किसी सेवा का कस्टमर केयर नंबर सर्च करने के बाद कॉल करने पर ठगी हो गई है। हमारी सायबर एक्सपर्ट की टीम ऐसे मामलों की जांच कर रही है। लोगों से अपील है किसी को भी अपनी बैंक, एटीएम व अन्य डिटेल शेयर न करें। – नवनीत भसीन, एसपी ग्वालियर

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...