जौरा और आगर-मालवा विधानसभा उपचुनाव कोई चुनौती नहीं : वीडी शर्मा
ग्वालियर- प्रदेश भाजपाअध्यक्ष नियुक्त होने के बाद पहली बार ग्वालियर पहुंचे वीडी शर्मा ने पत्रकारों से चुनौती और तैयारियों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि मैंने माता-पिता का आशीर्वाद लेकर इस यात्रा की शुरुआत कर दी है। उन्होंने दवा किया कि जौरा, आगर-मालवा विधानसभा उपचुनाव कोई चुनौती नहीं है। इसके साथ नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव भाजपा जीतेंगी, क्योंकि चुनाव पार्टी का बूथ, मंडल व जिले का कार्यकर्ता लड़ता है। हमारा कार्यकर्ता 24 घंटे एक्टिव रहता है।
शर्मा ने कहा कि प्रदेश की जनता समझ चुकी है कि प्रदेश में कांग्रेस ने छल और कपट से लोगों के वोट हासिल कर सरकार बनाई है। सरकार पर हमला बोलते हुए नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा शासनकाल में शुरू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया गया है। केंद्र सरकार की योजनाओं को बंद किया जा रहा है। यह सरकार गरीबों का हक मारी है। ऐसी सरकार का क्या हश्र होगा, इस संबंध में मुझे कुछ कहने की आवश्यकता नहीं हैं।
शादी के बाद भाग्योदय के सवाल पर वीडी शर्मा ने कहा कि शादी होने के बाद भी बहुत चीजे आगे बढ़ती हैं। मेरे पत्नी का भी बड़ा योगदान है, जो मैं यहां तक पहुंचा हूं। वह ओरछा में रामराजा के दर्शन के बाद देररात ग्वालियर पहुंचे थे। सुबह से ही उनके घर पर नेताओं और कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ रही। वह सोमवार सुबह कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद शताब्दी एक्सप्रेस से भोपाल पदभार ग्रहण करने के लिए रवाना हो गए।
कुशाभाऊ ठाकरे से लेकर राजमाता सिंधिया तक का योगदान गिनाया
वीडी शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश में भाजपा के संगठन को कुशाभाऊ ठाकरे और राजमाता सिंधिया ने खड़ा किया है। इसे मजबूत करने में शिवराज सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह तोमर सुंदरलाल पटवा, कैलाश विजयवर्गीय, उमा भारती समेत कई नेतओं को बड़ा योगदान रहा है। मैं भी इसमें कुछ भूमिका निभा सकूं, यह प्रयास सभी कार्यकर्ता करेंगे। संगठन में कांग्रेसी की तरह गुटबाजी की बात नकराते हुए वीडी शर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता अधारित संगठन हैं। इसमें कैलाश विजयवर्गीय सहित बड़े नेताओं की अपनी क्षमता व ताकत हैं। जिसका लाभ संगठन मिलता है।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal