Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

नवानगर पुलिस के हत्थे चढ़े नटवरलाल पहुँचे जेल 50 हजार रुपये में था करार

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन नवानगर पुलिस ने विगत दिवस परीक्षा देते हुये नटवरलाल को गिरफ्तार किया है वही 50 हजार रुपये की लालच में एक दूसरे छात्र के स्थान पर परीक्षा दे रहा था जो आज सोमवार को दोपहर में जिला पुलिस अधीक्षक- अभिजीत रंजन ने मामले का खुलासा करते हुये बताया कि वर्ष 2016 में एनसीएल की ओर से आईटीआई इलेक्ट्रिशियन ट्रेनी की परीक्षा का फार्म भराया गया था जिसकी लिखित परीक्षा 09 फरवरी 2020 को डीएवी स्कूल निगाही में आयोजित की गयी थी।

जिसमे कक्ष क्र. 19 के परीक्षार्थी रोल नम्बर 58200478 नाम रवीश कुमार पिता – महेंद्र मंडल निवासी – बहादुरपुर मुंगेर (बिहार) के स्थान पर प्रवेश पत्र में फ़ोटो मिक्सिंग कर उसके स्थान पर मिथिलेश कुमार पिता बंके महतो ग्राम – दशरथपुर जिला – मुंगेर (बिहार) द्वारा परीक्षा केंद्र में परीक्षा दी जा रही थी तभी परीक्षा केंद्र में पर्यवेक्षक को संदेह हुआ तो उसने नटवर से पूछताछ शुरू की गयी तो बताया कि वह रविश के स्थान पर उसकी परीक्षा दे रहा है जिससे पर्यवक्षकों ने नवानगर पुलिस को सूचना दी और नवानगर टीआई यूपी सिंह ने एक टीम भेजकर दोनों मुन्ना भाई को अपने कब्जे में ले लिया और बताया गया कि रविश ने परीक्षा देने के बदले मिथिलेश कुमार को 50 हजार रुपये देने का लालच दिया था।

नवानगर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भा.द.वि. की धारा 417, 419, 468,120, एवं परीक्षा अधिनियम की धारा 3,4 के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया जहाँ पर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

उक्त कार्यवाही में नवानगर प्रभारी निरिक्षक – यूपी सिंह, एएसआई- श्यामबिहारी द्विवेदी, प्रधान आरक्षक- सुनील द्विवेदी का अहम भूमिका रही ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...