Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

अजेय मोरवा प्रेस क्रिकेट टीम के विजय अभियान क भास्कर 11 टीम ने रोका, जीत से 36 रन गये दूर

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन एनसीएल के सिंगरौली स्टेडियम में 15-15 ओवर के आयोजित “सद्भावना क्रिकेट मैच” में कांटे के मुकाबले में दैनिक भास्कर इलेवन की टीम ने प्रेस क्लब मोरवा को 36 रनों से शिकस्त देकर विजेता का खिताब जीत लिया है और इस प्रतियोगिता के “मैन आफ द मैच” के रुप में जीतू को नवाजा गया और भास्कर इलेवन की टीम ने 7 विकेट पर 126 रन बनाकर प्रेस क्लब मोरवा को टारगेट दिया और वही मोरवा की टीम ने 15 ओवर में 6 विकेट खोकर 90 रन पर ही सिमट गयी।

इस तरह से भास्कर इलेवन की टीम ने 36 रन से प्रेस क्लब मोरवा की टीम को पराजित कर विजयी घोषित हुआ और प्रेस क्लब मोरवा के कप्तान गणेश सिंह विशाल ने टॉस जीतकर दैनिक भास्कर टीम के कप्तान गोपाल अवस्थी को बैटिंग करने का मौका देकर अपनी टीम को फील्डिंग करने को तैयार किया । और वही प्रेस क्लब मोरवा टीम की ओर से पहला कैच हरमीत सिंह ने लिया जबकि गोविंद राज ने बोल्ड करके खिलाड़ियों को आउट किया और दैनिक भास्कर इलेवन की टीम से पवन ने 41 रन राधारमण 9 रन जीतू 24 रन बनाकर कैच आउट हो गये और बाबी 12 रन राधारमण 9 रन एवं टीम के कप्तान गोपाल अवस्थी 4 रन बनाकर स्टंप आउट हो गये । जबकि अमित द्विवेदी 3 रन बनाकर रन आउट हो गये एवं सुरेश मात्र एक रन ही बना पाये और प्रेस क्लब मोरवा की ओर से रवीश 35 रन बनाये जयंतो बर्मन 18 रन लाला 9 रन विनोद सिंह कुरुवंशी 7 रन दिनेश महतो 2 रन तथा धीरज सिंह बघेल मात्र 1 रन में ही सिमट गये।

वही कुलदीप सिंह सन्नी 5 रन व बीरेंद्र पाण्डेय 1रन बनाकर नाबाद रहे, वही भास्कर टीम से एपी लखेरा एवं विमल श्रीवास्तव ने अच्छी फील्डिंग का प्रदर्शन किया।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...