
सहतवार( बलिया) । सिटी कन्वेंट स्कूल के प्रांगण में स्वर्गीय अंजू देवी की स्मृति में हाफ मैराथन दौड़ की प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार की सुबह 8:00 बजे आयोजित किया गया । जिसमें प्रथम वर्ग के सीनिय के लोगों को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के प्रदेश महासचिव नीरज सिंह गुड्डू ने त्रिकालपुर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया । वहीं जूनियर वर्ग एवं सीनियर वर्ग के छात्र छात्राओं को स्थानीय थाना से सिटी कन्वेंट स्कूल तक हाफ मैराथन का आयोजन किया गया । जिसमें प्रथम बालकों में सीनियर वर्ग में ईश्वर चंद प्रथम द्वितीय चंदन चौहान तृतीय शैलेश कुमार वहीं जूनियर वर्ग में प्रथम अजित राजभर द्वितीय अंकित यादव एवं तृतीय मोहम्मद कर वहीं छात्राओं में जूनियर वर्ग में प्रथम संध्या यादव द्वितीय किरण वर्मा एवं तृतीय मोना चौहान ने हाफ मैराथन में बाजी मारी ।
इसी क्रम में विद्यालय के परिवार की तरफ से प्रेरणा नामक पुस्तक की विवेचना 93 बटालियन एनसीसी के कर्नल डीएस मलिक द्वारा पुस्तक की विवेचना की गई साथ ही विद्यालय के डायरेक्टर राजीवसिंह पप्पू द्वारा सीनियर व जूनियर वर्ग के उत्कृष्ट धावकों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर मुख्य रुप से प्रेम चौबे माइकल मनोज पाल समीर पांडेय प्रिंसिपल आदि अभिभावक गढवी विद्यालय के प्रांगण में मौजूद रहे।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal