Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

अवैध कफ सिरप की बड़ी खेप बरगवां पुलिस के 4 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे यूपी से सिंगरौली जिले में करनी थी सप्लायी 360 शीशी कोरेक्स और दो मोटर साइकिल समेत कीमती 2 लाख की जप्ती

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन बरगवां पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के कारोबार व नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे ताबड़-तोड़ कार्यवाही में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस अभियान के क्रम में बरगवां टीआई मनीष त्रिपाठी द्वारा 9 फरवरी को यूपी के घोरावल से सिंगरौली जिले में प्रतिबंधित सिरफ कोरेक्स की सप्लाई करने आ रहे दो कोरेक्स तस्करो और उसके दो एजेंटो सहित चार काटून में भरे 360 शीशी कोरेक्स के साथ थाना क्षेत्र के ग्राम कसर गेट से गिरफ्तार किया गया जो दो दिन के अंतराल में नशे के विरुद्ध बरगवां पुलिस की यह दूसरी बड़ी कार्यवाही है ।

जिला पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिलने के बाद बरगवां टीआई के नेतृत्व में एक टीम बरगवां-मोरवा मुख्य मार्ग पर स्थित कसर रेलवे गेट पर तैनात कर दिया गया जहाँ यूपी से आ रहे कोरेक्स तस्कर सुदामा पुत्र बद्री जैसवाल व योगेंद्र बैस पुत्र राममनोहर बैस दोनो निवासी- मिसिरगवां थाना गढ़वा जिला सिंगरौली के साथ कोरेक्स की सप्लाई लेने गये एजेंट शैलेन्द्र सिंह बरगाही पुत्र रमेश व अंगेश पुत्र सिंहलाल दोनो निवासी डगा थाना बरगवां को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

वही एसपी श्री रंजन के अनुसार दोनों तस्कर पड़ोसी राज्य यूपी सोनभद्र के घोरावल से भारी मात्रा में अवैध रूप से प्रतिबंधित खाँसी की दवा को नशा करने के लिये तस्करी कर रहे थे जो बरगवां पुलिस के हत्थे चढ़ गये वही तस्कर के साथ गिरफ्तार दोनो एजेंट कोरेक्स को बरगवां बाजार सहित आस-पास के लोगों को बेचते थे।

इनकी रही भूमिका

कोरेक्स तस्कर व एजेंट को पकड़ने में एसआई बालेन्द्र त्यागी, आर के त्रिपाठी, वाई एल वर्मा, संतोष सिंह, संजीत प्रसाद, अरविंद चतुर्वेदी, उमेश अग्निहोत्री , रमेश प्रसाद, आर पतरंग सिंह, धर्मेंद्र जादौन, संजय सिंह परिहार, गणेश रावत,आशीष द्विवेदी, पंकज चतुर्वेदी, सुरेन्द्र भुजवा, लक्ष्मीकान्त मिश्रा व विकेश सिंह की अहम भूमिका रही।

वही 2 माह के अंतराल में अवैध शराब, गांजा, जुंआ व कोरेक्स विक्रेताओं पर पुलिस का कहर बरपा है वही पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बरगवां पुलिस अवैध मादक पदार्थ गांजा, शराब, कोरेक्स व जुंआ के खिलाफ सख्त रुख इख्तियार कर ताबड़-तोड़ कार्यवाही की जा रही है और बरगवां टी आई मनीष त्रिपाठी द्वारा दो माह के अंतराल में अवैध शराब विक्रेताओ के खिलाफ 4 प्रकरण में 5 को गिरफ्तार किया तो वहीं 26 किलोग्राम गांजा बरामद किया और इन सबके बाद बरगवां टी आई मनीष त्रिपाठी की सबसे चर्चित कार्यवाही जुंए के एक बड़े फड़ को पकड़ना रहा और जुएं की दो कार्यवाही में 20 जुआरियो के खिलाफ कार्यवाही हुई।

बताया गया कि कि नशे के विरुद्ध जारी अभियान के तहत बरगवां पुलिस ने 10 किलो गांजा के साथ एक तस्कर को उसके दो एजेंटो को जहाँ 7 फरवरी को गिरफ्तार करने में सफलता की थी तो वही 9 फरवरी को कसर गेट से 72000 कीमती 360 शीशी कोरेक्स के साथ दो तस्कर व दो एजेंट को गिरफ्तार किया। इतना ही नही विगत पखवाड़े पूर्व बरगवां बाजार में अभियान चला कर कई मेडिकल दुकानों में जांच पड़ताल की गयी थी जहाँ शिव मेडिकल स्टोर में भारी मात्रा में कोरेक्स सिरफ बरामद हुआ था।

उक्त अवसर पर एएसपी प्रदीप शेन्डे, नवागत एसडीओपी- नीरज नामदेव, सीएसपी अनिल सोनकर, टीआई – बरगवां मनीष त्रिपाठी, टीआई- नवनगर यूपी सिंह, आरआई आशीष तिवारी मौजूद रहे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...