ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 17/01/2020
BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन “स्वच्छ सर्वेक्षण – 2019” के तहत जिला कलेक्टर एवं नपानि प्रशासक- केवीएस चौधरी एवं आयुक्त – शिवेंद्र सिंह दिशा – निर्देशन में नगर पालिक निगम सिंगरौली के अधिकारियों – कर्मचारियों एवं स्वच्छता अमला द्वारा कृषि उपज मंडी बिलौंजी मेन रोड से ताबड़ – तोड़ जुर्माने की कार्यवाही करते हुये ताली से होते हुये अंतरराज्यीय बस स्टैंड के आस-पास सड़क के किनारे तितर-बितर लगे ठेला दुकानों को जुर्माने की कार्यवाही की गयी जिसमें कुल 10 लोगों से 2250/- रुपये नगद जुर्माने की राशि वसूले गये और कड़ा हिदायत देते हुये आज छोड़ दिये बताये गये स्थानो पर ही दुकान ठेला लगाये ।

वहीं बताया जा रहा है कि नगर पालिक निगम सिंगरौली अमला द्वारा प्रतिदिन आदत में डालने हेतु सुबह – दोपहर – शाम को निरीक्षण करेंगे और आवंटित किये गये स्थानों पर आटो रिक्शा स्टैण्ड और हाथ ठेला और फुटपाथी वगैरह का दुकान स्थान पर लगाये और वही अनाधिकृत स्थानों पर दुकान लगे दिखने पर नपानि अमला द्वारा ठेला – सामान वगैरह की जप्ती की जायेगी जिसकी जिम्मेदारी स्वयं की होगी ।
मौके पर मुख्य रूप उपस्थित नपानि उपायुक्त- इंद्रदेव सिंह, स्वच्छता समन्वयक- अमित सिंह, स्वच्छता निरीक्षक- संतोष तिवारी, बीरेन्द्र द्विवेदी, राघवेंद्र सिंह, जितेंद्र अमरेश पाण्डेय, विवेक सिंह, रोहित चौरसिया सहित नगर निगम की आईइसी टीम मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal