Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

विधायक मुन्नालाल गोयल ने कमलनाथ को चिट्ठी लिखी, कहा- सत्तादल का होने के बाद भी गरीबों के घर पर बुलडोजर चलते देख रहा हूं-

ग्वालियर
ग्वालियर से कांग्रेस विधायक मुन्नालाल गोयल ने मुख्यमंत्री कमलनाथ को पत्र लिखकर विधानसभा विधानसभा भवन के बाहर महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने धरना पर बैठने की घोषणा की है। सत्तादल का विधायक बनने के बाद अपने क्षेत्र के भूमिहीन परिवारों के आशियानों पर ठंड में बुल्डोजर चलते देख रहा हूं। प्रशासन के अधिकारियों से कांग्रेस कार्यकर्ता का अपमान देख रहा हूं। मुन्नालाल गोयल को सिंधिया समर्थक माना जाता है।

विधायक गोयल का दो पेज का मुख्यमंत्री को लिखा पत्र सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गया है। गोयल ने फोन पर बातचीत में स्वीकार किया कि वह पत्र उन्होंने ही लिखा है और वे अपनी घोषणा के अनुरूप शनिवार को सुबह ग्यारह बजे विधानसभा भवन के पास धरने पर बैठेंगे। पत्र सीएम कमलनाथ को संबोधित करते हुए लिखा है कि वे पांच वर्षों तक आपके नेतृत्व में सरकार के साथ खड़े रहेंगे, यह संकल्प है, लेकिन अपने क्षेत्र की जनता के हितों के लिए विधायक बनने से पहले भी गांधीवादी तरीके से लडाई लड़ता रहा हूं।

मुख्यमंत्री जी, आपको विधायकों की समस्या सुनने की फुरसत नहीं
विधायक मुन्नालाल गोयल ने लिखा है, “गरीब भूमिहीन परिवारों को पट्टे देने के सवाल पर सदन के अंदर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव से लेकर पत्र के माध्यम से कई बार आपका ध्यान आकर्षित करा चुका हूं। जबकि राज्य सरकार ने अपने वचनपत्र में राज्य के गरीब भूमिहीनों को आवास हेतु पट्टा देने का वचन दिया है। फिर वचन का पालन करने में देरी क्यों। उन्होंने कहा कि लेकिन आपको विधायकों की समस्या सुनने की फुरसत नहीं है।”

आप पर काम के बोझ को महसूस हूं
गोयल ने पत्र में लिखा है, “मुख्यमंत्री के रूप में आप पर काम के बोझ को मैं महसूस करता हूं। लेकिन जिस जनता ने मुझे विधायक चुना है, उसके हितों का ख्याल रखना मेरा फर्ज है। पिछले छह माह में माननीय मुख्यमंत्री जी से लेकर संबंधित मंत्रियों को कई बार पत्र दे चुका हूं। लेकिन समस्याएं जस की तस हैं। इसलिए आपको जगाने के लिए दिनांक 17-01-2020 के विधानसभा सत्र की कार्यवाही का बहिर्गमन कर रहा हूं। आपको पत्र के माघ्यम से निम्न बिंदुओं पर पुन: ध्यानाकार्षित कर रहा हूं।”

ग्वालियर में 1200 गरीब भूमिहीनों को पट्टा नहीं मिला
ग्वालियर क्षेत्र में पिछले 20 वर्षों से निवास कर रहे 1200 गरीब भूमिहीन परिवारों को पट्टे नहीं मिलने का मामला भी उठाया है। इसके अलावा ग्वालियर के ही एक एडीएम स्तर के अधिकारी द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार की शिकायतों संबंधी प्रकरण उठाया गया है।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...