ढ़ता कारवाँ/ सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन सुरक्षित यातायात जागरूकता के लिये “सड़क सुरक्षा सप्ताह -2020” का आयोजन 11जनवरी से प्रारम्भ होकर 17 जनवरी तक जिला यातायात पुलिस सिंगरौली द्वारा किया गया था और जिसका समापन पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और गणमान्य नागरिकों, छात्र-छात्राओं की उपस्थित में किया गया ।

समापन समारोह को सम्बोधित करते हुये जिले के अतिरिक्त एसपी प्रदीप शेन्डे ने कहा कि यातायात जागरूकता हेतु सबको प्रयास करना होगा और सवारी गाड़ी का चालक ढाबे में बैठकर शराब पीता है उसमें बैठे लोग जानते है कि उसे ही गाड़ी चलानी है लेकिन कोई इसका विरोध नहीं करता उसी का नतीजा है कि सड़क दुर्घटनाये घटती हैं वही घर से नाबालिग बेटा गाड़ी लेकर बाजार जाता है घर के लोग उसे कुछ नहीं कहते और सड़क दुर्घटना हो जाती है और सड़क सुरक्षा सप्ताह में शासन लाखों रूपये खर्च करता है हमारा प्रयास होता है कि यातायात नियमों का सब पालन करें और हर थाना अपने क्षेत्र की यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु प्रस्ताव दे उस पर हम कार्यवाही करेंगे और जिले की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारना हमारा पहला कर्तव्य है वही श्री शेण्डे ने कहा कि सिंगरौली जिले को दुर्घटना रहित बनाना हमारा लक्ष्य है जिसे हम अवश्य पूरा करेंगे और उन्होने कहा कि सड़क पर चलते समय हर व्यक्ति का पूरा ध्यान सड़क पर होना चाहिये और सड़क पर चलते समय मोबाइल का प्रयोग नहीं करना चाहिये और उन्होंने कहा कि बाइक दो लोगों को बैठने के लिये है उस पर ज्यादा सवारी बैठने के कारण अक्सर सड़क दुर्घटनाये घटित हो जाती हैं और सड़क पर चलते समय ध्यान कही और न रहे ।
सभा को सम्बोधित करते हुये जिला परिवहन अधिकारी ने कहा कि यातायात नियमों का सबको पालन करने की आवश्यकता है और प्रति मिनट एक व्यक्ति दुर्घटना में मृत हो रहा है 7 व्यक्ति प्रति मिनट घायल हो रहे हैं यह स्थिति भयावह है इस पर रोक लगाने के लिये हम सबको प्रयास करने की जरूरत है ।
उक्त सड़क सुरक्षा समापन समारोह में पुलिस अधीक्षक- अभिजीत रंजन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक- प्रदीप शेण्डे, एसडीएम- ऋषि पवार, सीएसपी अनिल सोनकर, एसडीओपी डॉ. केपी द्विवेदी, आरटीओ -एसपी दुबे, बरगवां थाना प्रभारी- मनीष त्रिपाठी, नवानगर थाना प्रभारी- यूपी सिंह, विध्यनगर थाना प्रभारी- राघवेन्द्र द्विवेदी, मोरवा थाना प्रभारी- नागेन्द्र सिंह, सरई थाना प्रभारी, मुख्य लिपिक तिवारी, सूबेदार – आशीष तिवारी, थाना प्रभारी माडा, थाना प्रभारी लंघाडोल, शासन चौकी प्रभारी- प्रियंका मिश्रा, जयन्त चौकी प्रभारी- महेन्द्र सिंह पटेल, चौकी प्रभारी खुटार, कांग्रेस कमेटी जिला उपाध्यक्ष – अरविंद सिंह चंदेल, युवक कांग्रेस अध्यक्ष – प्रवीण सिंह (मंटू ), मुंखु श्रीवास्तव, समाजसेवी- रहना सिद्दीकी, के.के. कुशवाहा, पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी सहित भारी संख्या में स्कूली बच्चे उपस्थित रहे ।
उक्त कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर डॉ. वीणा तिवारी द्वारा किया गया और कार्यक्रम के शुरुआत में सरस्वती जी के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलन किया और सरस्वती स्कूल विन्ध्यनगर के छात्रों द्वारा सरस्वती वंदना की गयी इसके ततपश्चात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसडीएम और आरटीओ के द्वारा प्रांगण में उपस्थित लोगों को जिसमें पुलिस प्रशासन, विद्यार्थी और आमजन को संबोधित किया और इस वर्ष सड़क सुरक्षा सप्ताह में दिनांक 11 जनवरी 2020 से 17 जनवरी 2020 तक विगत सात दिनों में किये गये कार्य जिनमे नाटक नुक्कड़, निबंध लेखन, वाद – विवाद, पेंटिंग प्रतियोगिता और डॉक्टर के द्वारा ऑटो, ट्रक, बस चालकों का नेत्र परीक्षण किया गया वही संपूर्ण जिले भर में विभिन्न स्कूल और कॉलेजों में छात्र – छात्राओं के बीच ट्रेफिक अवेयरनेस को लेकर के कार्यशाला आयोजित की गयी और जिनमें बरगवां, मोरबा, रजमिलान, खुटार, विन्ध्यनगर में तकरीबन 30 से 35000 पंपलेट वितरित किये गये और यह भी बताया कि रोड सेफ्टी हमारे स्वयं के लिये और परिवार के लिये कितनी ज्यादा जरूरी है ।
इसके बाद पुलिस अधीक्षक श्री रंजन द्वारा उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बताया कि सड़क पर सुरक्षा बहुत जरूरी है भारतवर्ष के साथ-साथ पूरे विश्व में सबसे ज्यादा मृत्यु सड़क पर हो रही है समय के साथ-साथ वाहनों की संख्या में वृद्धि हुई है किंतु यदि हम सब सजग रहें, सावधान रहें तो दुर्घटनाओं को टाला जा सकता है और सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौते होती है तो बहुत दु:खद होती है परिवार में से कोई एक इंसान अचानक से चला जाता है तब परिवार पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ता है बहुत ही भावनात्मक और कटु सच्चाई है कि हम सब जब जागेंगे तब ही इस समस्या का समाधान निकाला जा सकता है पुलिस अधीक्षक के संबोधन के पश्चात क्राइस्ट स्कूल मोरवा के छात्र-छात्राओं द्वारा ट्रेफिक अवेयरनेस के ऊपर प्रस्तुति दी गयी ।
उत्कृष्ट कार्य करने वालो किये गये सम्मानित
पुरस्कार वितरण कार्यक्रम सेंट जोसेफ स्कूल, पॉलिटेक्निक कॉलेज, सरस्वती स्कूल विन्ध्यनगर और ई – कोल स्कूल से छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया जिन्होंने वाद-विवाद, पेंटिंग और निबंध लेखन प्रतियोगिताओं में क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पाया और उन्हें अतिथियों द्वारा शील्ड और प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये और वही सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान यातायात थाना से एएसआई – कुंजलाल पटेल, आरक्षक- अंकित और आरक्षक संजय को सम्मानित किया गया और स्थानीय संगीतकार अशोक पाण्डेय व उनकी मंडली को भी बेहतर ट्रैफिक कार्य के लिये सम्मानित किया और ट्रैफिक वार्डन नितेश शुक्ला का सम्मान किया गया और मंच संचालन के लिये प्रोफेसर डॉ. वीणा तिवारी को सम्मानित किया गया ।
वही कार्यक्रम के समापन में सीएसपी – अनिल सोनकर द्वारा समस्त प्रांगण मे उपस्थित सभी गणमान्यजन का आभार व्यक्त करते हुये सड़क सुरक्षा सप्ताह के समापन की घोषणा की गयी ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal