Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

सिंगरौली पुलिस द्वारा दुर्घटनाओं में कमी लाने. यातायात जनजागरूकता हेतु 25 किलोमीटर की दूरी तय कर निकाली गयीं साइकिल रैली जगह – जगह हुआ भव्य स्वागत

ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 17/01/2020

BK NEWS: सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन सिंगरौली पुलिस का सराहनीय नायाब तरीका देखने को मिला जो आज बरगवां एसडीओपी डॉ. कृपाशंकर द्विवेदी एवं बरगवां थाना प्रभारी निरीक्षक- मनीष त्रिपाठी के नेतृत्व में आज सुबह में थाना प्रभारी – मनीष त्रिपाठी समेत लगभग 1 सैकड़ा लोगों ने बरगवां से बैढ़न 25 किलोमीटर की दूरी तय कर सड़क सुरक्षा एवं यातायात जनजागरूकता साइकिल रैली निकाली गयी जिसमें बरगवां से साइकिल रैली निकलते समय तेलदह में सड़क पर तेलदह सरपंच द्वारा, नौगई (चमेली मोड़) में नौगई सरपंच, परसौना में विजय ट्रेडर्स द्वारा कचनी में समाजसेवी एवं आम नागरिकों द्वारा राजीव चौक (माजन मोड़) पर युवक कांग्रेस द्वारा सभी ने जगह-जगह रास्ते में फूल – मालाओ से स्वागत किया गया और वही जिला पुलिस अधीक्षक- कार्यालय परिसर में साइकिल रैली पहुँचने पर एसपी – अभिजीत रंजन ने

साइकिल रैली में शामिल लोगो को माला पहनाकर स्वागत किया और वही यह भी कहा जा रहा है कि सिंगरौली जिले में यह पहला यातायात जनजागरूकता रैली है जो 25 किलोमीटर की दूरी तय कर साइकिल चलाकर रैली निकाली गयी है वही सभी ने उक्त कार्यक्रम की सराहना की जा रही है ।

बरगवां थाना प्रभारी निरीक्षक- मनीष त्रिपाठी ने कुछ दिन पूर्व में बरगवां से बैढन साइकिल चलाने की इच्छा जतायी थी जो आज सड़क सुरक्षा यातायात जनजागरूकता रैली के रूप में सामने है ।

जिला पुलिस अधीक्षक – अभिजीत रंजन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक- प्रदीप शेन्डे के दिशा – निर्देशन में जिला यातायात प्रभारी सूबेदार- अजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में “सड़क सुरक्षा सप्ताह” के तहत यातायात जनजागरूकता कार्यक्रम लगातार विद्यालयों में जा – जा कर तिराहे – चौराहे पर नाटक – नुक्कड़, गीत – संगीत के माध्यम से यातायात जन जागरूकता कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं जिसमे यह भी बताया जा रहा है कि हेलमेट व सीट बेल्ट लगा कर चले और दाएं – बाएं देखकर चले और वाहन के सभी कागजात पास में रखें, शराब पीकर वाहन न चलाये और सड़क को पार करते समय ध्यान देवें, वाहन चलाते समय मोबाइल से बात न करें और यातायात से संबंधित अन्य जानकारियां दी जा रही है ।

उक्त यातायात जनजागरूकता कार्यक्रम में एसडीओपी- डॉ. कृपाशंकर द्विवेदी ने साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर बरगवां थाना से रवाना किया गया जिसमें थाना प्रभारी निरीक्षक- मनीष त्रिपाठी सहित बरगवां पुलिस एसआई, एएसआई, प्रधान आरक्षक – आरक्षक, कई गांव के सरपंच – डॉक्टर समाजसेवी सहित भारी संख्या में साइकिल चलाते हुये साइकिल रैली में अन्य लोग शामिल रहे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...