Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

*बलिया पुलिस ने बांछित दस दस हजार के पुरष्कार घोषित दो अपराधी को किया गिरफ्तार*

बलिया:-पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में *आज दिनांक 17.01.2020* को प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह थाना बांसडीह मय हमराह, उ0नि0 श्री चक्रपाणि मिश्रा, उ0नि0 अजय कुमार यादव देख भाल क्षेत्र व तलाश वाँछित वारण्टी हेतु नरायणपुर तिराहे पर मौजूद थे जरिये मुखबिर सूचना मिली कि 10- 10 हजार रुपए के पुरष्कार घोषित अपराधी कहीं जाने या किसी के इन्तेजार में मैरिटार चौराहे पर मौजूद है। इस सूचना पर विश्वास कर संयुक्त पुलिस टीम मैरीटार चौहारे पहुँची, गुमटी के पास खड़े दो व्यक्ति पुलिस को अपने तरफ आता देख भागने का प्रयास किये जिनको आवश्यक बल प्रयोग कर चौराहे से बेरुआरबारी रोड़ पर *समय 08.30 बजे* पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्तियों से नाम पता पूछा गया तो एक ने अपना नाम 1. फेकू तुरहा पुत्र सत्यम उर्फ सत्यनरायण तुरहा तथा दूसरे ने अपना नाम 2. कन्हैया राम उर्फ ब्यास पुत्र स्व0 जगरनाथ निवासी सुल्तानपुर थाना बाँसडीह बलिया बताया। दोनों अभियुक्त मु0अ0सं0 406/19 धारा 2/3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट थाना कोतवाली नगर बलिया में वाँछित / पुरष्कार घोषित हैं। गिरफ्तार अभियुक्तगणों को चालान न्यायालय किया जा रहा है।
*गिरफ्तार अभियुक्तगणः-*
1. फेकू तुरहा पुत्र सत्यम उर्फ सत्यनरायण तुरहा निवासी सुल्तानपुर थाना बाँसडीह बलिया ।
2. कन्हैया राम उर्फ ब्यास पुत्र स्व0 जगरनाथ निवासी सुल्तानपुर थाना बाँसडीह बलिया ।
*गिरफ्तार करने वाली टीमः-*
1. प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह थाना बांसडीह मय हमराह।
2. उ0नि0 श्री चक्रपाणि मिश्रा थाना बांसडीह बलिया।
3. उ0नि0 अजय कुमार यादव थाना बांसडीह बलिया।
*दिनांक- 17.01.2020*

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...