BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन विगत दिवस दिनांक 14/01/2020 को राज्य शासन द्वारा राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के अधिकारियों के पदोन्नति बाद स्थानांतरण सूची जारी की गयी जिसमें नगर पुलिस अधीक्षक बैढ़न को पदोन्नति बाद पुलिस अधीक्षक अजाक रेंज सागर के लिये स्थानांतरण कर दिया गया है अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक नई पदस्थापना के लिये भेजा गया है इस आशय का आदेश मध्यप्रदेश शासन गृह विभाग मंत्रालय के उप सचिव द्वारा जारी किया गया है ।

इस पर जिला पुलिस अधीक्षक – अभिजीत रंजन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक- प्रदीप शेंडे एवं बरगवां थाना प्रभारी निरीक्षक- मनीष त्रिपाठी सहित अधीनस्थ कर्मचारियों ने बधाई दी ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal