Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

बिरसा मुंडा चौपाटी की हुई सफाई, लगे नये पेशाब घर दुकानदारों ने नपानि सिंगरौली की सराहना

बढ़ता कारवाँ/ सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन आज दिनांक 15/01/2020 को “स्वच्छ सर्वेक्षण- 2020” के तहत स्वच्छता में सिंगरौली को “टॉप -10” में लाने हेतु नगर पालिक निगम सिंगरौली द्वारा लगातार शहर को साफ – स्वच्छ एवं सुगम बनाये रखने और स्वच्छता में सहयोग करने की अपील किया गया था जो फिर आज सुबह में निगमायुक्त- शिवेंद्र सिंह द्वारा स्वच्छता निरीक्षक – संतोष तिवारी को निर्देशित किया गया कि राजीव गांधी कांप्लेक्स बिरसा मुंडा चौपाटी को साफ और स्वच्छ बनाये रखने के साथ-साथ बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर जेटर मशीन पानी से सफाई की गयी और वही लगे तितर-बितर ठेला वगैरह को हटाकर लाइनअप करवाया गया साथ ही कुछ अज्ञात ठेला को जब्ती बनाकर निगम कार्यालय पहुंचाया गया ।

वही बिरसा मुंडा चैपाटी के पास पेशाब घर की दरकार थी जिसे जरूरत को देखते हुये नपानि आयुक्त श्री सिंह के निर्देश पर बिरसा मुंडा चौपाटी में पुरुष पेशाब घर आनन – फानन में लगवाया गया और स्थानीय दुकानदारों ने सराहना की है ।

*मौके पर निरीक्षण के दौरान नपानि आयुक्त- शिवेंद्र सिंह, कार्यपालन यंत्री- व्हीपी उपाध्याय, उपायुक्त- इन्द्रदेव सिंह, एसडीओ – रत्नाकर गजभिए, उपयंत्री- पी.के सिंह, समाजसेवी- शिवेंद्र बहादुर सिंह *ददोली), सूरज पाण्डेय, स्वच्छता निरीक्षक – जीतेंद्र सिंह, संतोष तिवारी, उपस्वच्छता पर्यवेक्षक – अशोक त्रिपाठी सहित अन्य सफाई कर्मी मौजूद रहे ।*

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...