बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन आज दिनांक 15/01/2020 को मकर संक्रांति खिचड़ी त्यौहार के अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस छठवें वर्ष भी भाईचारा और समरसता के बीच नवजीवन रहवासी कल्याण समिति एवं युवा टीम सिंगरौली द्वारा खिचड़ी बनवाकर खाने के बाद स्लम एरिया विन्ध्यनगर के ग्रीन हॉट कालोनी (झुग्गी बस्ती) और तेलगवां के पास सिम्प्लेक्स कालोनी झुग्गी
बस्ती में जाकर गरमागरम खिचड़ी एवं पेठा, तिलकुट लाई ढूंढा, मिठाई लड्डू, नये गर्म कपड़े और चप्पल लोगो को वितरण किया गया और वही रहे लोगो के चेहरे पर खुशी

दिखी और प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी आस लगाये हुये इंतजार करते दिखे खुशी जाहिर की
उक्त अवसर पर बृजेश पाण्डेय, नवजीवन समिति कोषाध्यक्ष- एस. एन. बंसल, सचिव- एसडी गर्ग के विषेश सहयोग से यह सब सम्पन्न हुआ और उक्त अवसर पर विनय, विद्या बैस, जमुना सोनी, नीरज पाण्डेय, रामकृष्ण पाण्डेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal