ग्वालियर
प्राइवेट स्कूलों में 10वीं और 12वीं के छात्रों को क्षमता से ज्यादा प्रवेश दिए जाने का मामला सामने आया है। 21 स्कूलों ने क्षमता से ज्यादा प्रवेश दिया। यह मामला स्कूल शिक्षा विभाग के अफसरों के संज्ञान में आया तो इन स्कूलों को कारण बताओ नोटिस दिया गया है। 3 दिन में जवाब न देने की स्थिति में इनकी मान्यता समाप्त कर दी जाएगी।
स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा समीक्षा की जा रही थी कि पिछले साल की अपेक्षा इस साल 12वीं और 10वीं में छात्रों की संख्या में कितनी वृद्धि हुई है। इस समीक्षा के दौरान ही पता चला कि जिले के 21 स्कूलों ने 25 से 30 प्रतिशत तक छात्रों की संख्या में वृद्धि कर दी है। डीईओ विकास जोशी के अनुसार, नियमानुसार स्कूल 10 प्रतिशत तक वृद्धि कर सकता है लेकिन इसके लिए संसाधन होना चाहिए। लेकिन 21 स्कूलों ने छात्र संख्या में वृद्धि कर दी लेकिन कक्षा, लैब और लाइब्रेरी जैसी सुविधाएं नहीं बढ़ाईं। यह स्थिति सामने आने के बाद स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
इन स्कूलों को दिया नोटिस
डीईओ ने बाल सदन हायर सेकंडरी स्कूल कंपू, गोगाजी देव नाइट हायर सेकंडरी स्कूल बिरगैंया का पुरा, श्याम बाल निकेतन हायर सेकंडरी स्कूल तारागंज, बजरंग हायर सेकंडरी स्कूल गड़ाजर, सीबीएस कॉन्वेंट हायर सेकंडरी स्कूल बिरला नगर, श्रीकृष्ण मेमोरियल हायर सेकंडरी स्कूल नौमहला, हरिओम हायर सेकंडरी स्कूल जगना का पुरा, कमला बॉयज-गर्ल्स हायर सेकंडरी स्कूल भितरवार, सीएस आजाद हायर सेकंडरी स्कूल लश्कर, संजीव हायर सेकंडरी स्कूल हथियापौर, अरुण हायर सेकंडरी स्कूल गुड़ा, दाईजी मोरल चिल्ड्रन हायर सेकंडरी स्कूल डबरा, पंडित आरडी पब्लिक हायर सेकंडरी स्कूल डबरा, न्यू फाउंडेशन हायर सेकंडरी स्कूल गोले का मंदिर, मां पीतांबरा पब्लिक हायर सेकंडरी स्कूल कृष्णापुरा डबरा, आईपीएस हायर सेकंडरी स्कूल डबरा, रेंपियन हायर सेकंडरी स्कूल डबरा, जेपी कान्वेंट हायर सेकंडरी स्कूल बिलारा, सरस्वती चिल्ड्रन कॉन्वेंट हायर सेकंडरी स्कूल छीमक डबरा, ज्ञान सरोवर हायर सेकंडरी स्कूल चीनौर, प्रगति निषादराज पब्लिक हाईस्कूल डबरा को छात्र संख्या निर्धारित से ज्यादा बढ़ाने पर नोटिस दिया गया है। वहीं सीएस आजाद कान्वेंट स्कूल को निरीक्षण के समय तय स्थान पर न लगाए जाने की वजह से नोटिस जारी किया गया है।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal