ग्वालियर-
खजांची बाबा की दरगाह के पास ठेकेदार की गोली मारकर हत्या करने वाले पिता व पुत्र को कंपू थाना पुलिस ने पकड़ लिया है। इनके पास से कट्टा भी बरामद हुआ है। एक आरोपी को कंपू पुलिस ने हत्या के 36 घंटे बाद ही पकड़ लिया था।
हरिशंकरपुरम निवासी रामनरेश सिंह गुर्जर को आठ साल पुरानी उधारी चुकाने के बहाने मुन्ना खान निवासी खजांची बाबा की दरगाह, राजीव नगर ने बुलाया था। जैसे ही रामनरेश पहुंचा तो मुन्ना ने अपने बेटे अकरम और राजू के साथ मिलकर फायरिंग कर दी। अकरम ने लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग की। एक गोली रामनरेश के जबड़े में लगकर आरपार हो गई। इस मामले में कंपू पुलिस ने तीनों पर हत्या का मामला दर्ज किया था। अकरम को पुलिस ने पहले ही पकड़ लिया था। मुन्ना और उसका बेटा राजू बीते रोज घर से कुछ सामान लेने के लिए आए। तभी पुलिस ने घेराबंदी कर इन्हें पकड़ लिया।
अवैध हथियार के साथ पकड़ा बदमाश
महाराजपुरा पुलिस ने बुधवार रात को अवैध अधिया और 8 राउंड के साथ रवि पुत्र देवेंद्र दीक्षित निवासी डीडी नगर को गिरफ्तार किया। उससे पूछताछ की तो उसने कहा कि उसने एक युवक से अधिया खरीदी थी। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal