ग्वालियर-
सांसद विवेक शेजवलकरने दो सामुदायिक भवनों का लोकार्पणकिया
सांसद विवेक शेजवलकर ने कहा कि वार्ड-40 में दो सामुदायिक भवन (भूरे बाबा की बस्ती) क्षेत्रवासियों के लिए काफी उपयोगी होंगे। कमानी पुल से गाडवे की गोठ तक नाला पट्टी की तरफ अंधेरा रहता था। यहां पर अब पूरी रोड पर लाइट्स से क्षेत्र में रोशनी होगी। वे बुधवार को वार्ड-40 में विभिन्न विकास कार्यों के लोकापर्ण अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने स्वच्छता के प्रति हर शहरवासी से जिम्मेदारी निभाने की बात कही। कार्यक्रम में पार्षद धर्मेंद्र सिंह कुशवाह ने कहा कि लाइट नहीं होने से अंधेरा रहता था। जनता की सुविधा को ध्यान में रखकर इसकी व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम में निगम के सभापति राकेश माहौर, जीडीए के पूर्व अध्यक्ष अभय चौधरी, अरुण कुलश्रेष्ठ, कमल माखीजानी, महेंद्र श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।
दो सामुदायिक भवनों काकिया सांसद विवेक शेजवलकर ने लोकार्पण
loading...
Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal