ग्वालियर- केआरएच में गत दिवस नवजात बदलने का आरोप लगाते हुए परिजन ने हंगामा कर दिया। डॉक्टरों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने तो डॉक्टरों ने पुलिस बुलवा ली। पुलिस के समझाने के बाद मामला शांत हुआ।
केआरएच के लेबर रूम में रेशमा खान के बेटा और काजल जोशी के बेटी हुई थी। जब यह बच्चे एसएनसीयू में स्टाफ लेकर जा रहा था तभी रेशमा के बेटे के हाथ में लगा टैग गिर गया, जिसे उठाकर एसएनसीयू के डॉक्टरों ने काजल के परिजन को सौंप दिया। परिजन का आरोप था कि डॉक्टर ने उनसे टैग देते समय कहा था कि काजल के बेटा हुआ है और रेशमा के बेटी। इसके बाद काजल के परिजन ने हंगामा किया उनका कहना था कि उनके बेटा हुआ है और उन्हें बेटी दी जा रही है। जब विवाद की खबर काजल को लगी तो उसने रो-रोकर अपना बुरा हाल कर लिया। आनन-फानन में आकर काजल को आईसीयू में भर्ती कर दिया। काजल के ससुर दर्शन जोशी का कहना था कि हमारी बहू के बेटा हुआ है और डॉक्टरों ने उसे बदल दिया। पुलिस के समझाने के बाद मामला शांत हो गया
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal