बुलट सवार के साइलेंसर से गोली की आवाज निकाली, टोका तो फायरिंग दुकानदार की शिकायत पर केस दर्ज
ग्वालियर-
बुलट सवार बुलट के साइलेंसर से गोली जैसी आवाज निकाल रहा था। उसे एक दुकानदार ने टोका तो उसने साथियों को बुला लिया
एक बुलट सवार बुलट के साइलेंसर से गोली जैसी आवाज निकाल रहा था। उसे एक दुकानदार ने टोका तो उसने साथियों को बुला लिया। फिर बीच बाजार में एक के बाद एक तीन-चार गोलियां चलाईं। इससे पूरे बाजार में दहशत फैल गई। घटना मुरार की है। मुरार थाना पुलिस ने इस मामले में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। बुलट सवार की पहचान होने के बाद उसके घर पुलिस भी पहुंची लेकिन वह गायब मिला।
मुरार का रहने वाला टेकू नामदेव बजाज खाने में नेहा मैचिंग सेंटर नाम से दुकान चलाता है। रात करीब 8.30 बजे मुरार निवासी मोनू पंडित अपनी बुलट से निकला। वह साइलेंसर से गोली जैसी आवाज निकाल रहा था। इस पर टेकू ने उसे टोक दिया। उस समय तो वहां से चला गया लेकिन कुछ देर बाद अपने करीब आधा दर्जन साथियों के साथ आया। इसके बाद बाजार में गोलियां चलाईं। गोली चलने से दहशत फैल गई। हालांकि गोली किसी को लगी नहीं। गोली चलने की सूचना पर टीआई मुरार अमित भदौरिया फोर्स के साथ पहुंचे। उन्होंने टेकू की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की। पास में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी पुलिस निकलवा रही है।
इधर…आधी रात को युवकों ने फोड़ी शराब की बोतलें
सिटी सेंटर स्थित पटेल नगर में नए साल का जश्न मना रहे युवकों ने शराब की बोतलें फोड़ी। रात करीब 1 बजे यहां रहने वाले लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची तो युवकों ने वहां रहने वाले लोगों से माफी मांगी। इसके बाद लोगों ने उनकी शिकायत नहीं की।
राजपूत बोर्डिंग के बाहर युवकों ने कार का कांच फोड़ा
बुधवार शाम को राजपूत बोर्डिंग के बाहर भी आधा दर्जन युवकों ने एक कार चालक की मारपीट कर कांच का कांच फोड़ दिया। कार का कांच फोड़कर युवक भाग गए। कार चालक इंदरगंज थाने पहुंचा लेकिन फिर उसने एफआईआर दर्ज नहीं कराई। पुलिस यहां पहुंची लेकिन युवकों के बारे में कुछ पता नहीं लगा।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal