बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन जिला इकाई सिंगरौली की एक आवश्यक बैठक प्रदेश सचिव डा. डी.डी.मिश्रा व जिलाध्यक्ष विकास पाण्डेय की उपस्थिति में सर्किट हाउस माजन मोड़ में संपन्न हुयी।
बैठक में पत्रकार के हितो की रक्षा और संगठन के विस्तार पर विस्तृत चर्चा हुयी और बैठक में नये सदस्यों को जोड़ने व सदस्यता नवीनीकरण हेतु समिति का गठन किया गया उक्त समिति में नीरज पाण्डेय, अजय द्विवेदी, राजकिशोर पाण्डेय को शामिल किया गया है।

प्रदेश सचिव डा.डी.डी.मिश्रा ने बताया कि संगठन के शीर्ष नेतृत्व द्वारा इस बार पत्रकार कार्ड नवीनीकरण के साथ सदस्यों को मात्र 250 रूपये में तीन लाख रूपये का बीमा प्रदान किया जायेगा जिसमें बीमा के तहत दुर्घटना होने पर 2 लाख 40 हजार रुपये का मुआवजा व 60 हजार का इलाज फ्री दिया जायेगा ।
इच्छुक सदस्य इस योजना का लाभ ले सकते हैं वही जिलाध्यक्ष- विकासदेव पाण्डेय ने बताया कि प्रदेश संगठन द्वारा महिला विंग के निर्माण हेतु निर्देश प्राप्त हुये हैं जिसके संबंध में संगठन में महिला पत्रकारों को जोड़ने हेतु मुहिम चलायी जायेगी और शीघ्र ही महिला विंग का निर्माण किया जायेगा ।
बैठक में पत्रकार हित में चर्चा की गयी और जिला महासचिव – राज किशोर पाण्डेय ने बताया कि सदस्यता फार्म भरने की प्रक्रिया शीघ्र ही शुरू की जायेगी और इस बार 500 रूपये में एक साल हेतु बीमा व सदस्यता प्रदान की जायेगी और जो सदस्य बीमा के लिये इच्छुक नहीं हैं उन्हें मात्र 250 रूपये शुल्क देकर एक साल के लिए सदस्यता प्रदान की जायेगी और उन्होने यह भी बताया कि सदस्यता फार्म भरते समय इस बार आधार कार्ड की छायाप्रति लगाना अनिवार्य है और संगठन के पदाधिकारियों द्वारा यह भी कहा गया कि बैठक में संगठन के कुछ पदाधिकारी और सदस्य समय पर नहीं पहुंचते जिन्हें समय पर पहुंचने हेतु आग्रह किया गया।
बैठक में मुख्य रूप से नीरज पाण्डेय, अजय द्विवेदी, डा. डी.डी. मिश्रा, विकास पाण्डेय, ओमप्रकाश तिवारी, राजेश सिंह, शाशिकान्त कुशवाहा, राहुल तिवारी, राजकिशोर पाण्डेय, राजेन्द्र अग्रहरी, परमात्मा साहू, रामकृष्ण पाण्डेय मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal