Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

हथियार चाहिए तो 10 कंबल दान में दीजिए ,हथियार की चाह में कलेक्टर ऑफिस में लगे कंबल के ढेर,गौशाला,रैन बसेरा आदि जगहों पर बांटे जा रहे

ग्वालियर- हथियार के शौकीनों का ग्वालियर-चंबल संभाग और इसी वजह से कलेक्टर की पहल-हथियार चाहिए तो 10 कंबल दान में दीजिए को अब और विस्तारित कर दिया गया है। कलेक्ट्रेट में मैरिज सर्टिफिकेट के लिए आवेदकों को भी अब सर्टिफिकेट लेने से पहले 10 कंबल दान में देने होंगे। कलेक्टर के इस कंबल फैक्टर से गौशाला की गाय सहित गरीब लोगों को भी फायदा मिल रहा है। अब जनसुनवाई में आने वाले गरीब बुजुर्ग और बेसहारा आवेदकों को भी कलेक्टर कंबल बांट रहे हैं। कलेक्ट्रेट में अब यह स्थिति है कि एडीएम शाखा में लायसेंस का फार्म जमा करने आने वालों के हाथ में 10 कंबलों की गड्डी भी दिख रही है। वहीं जिन्होने अभी तक कंबल नहीं जमा किए हैं, वे भी कंबल लाकर जमा कर रहे हैं। इन कंबलों को बाद में जरूरत के अनुसार गौशाला या गरीबों में एडीएम की निगरानी में बंटवाया जा रहा है।

जिला कलेक्टर अनुराग चौधरी ने कुछ समय पहले ही आर्म लायसेंस के लिए 11 पौधे लगाने की अनिवार्यता की थी जिसके बाद आवेदकों को सिरोल पहाड़ी या उनकी मर्जी मुताबिक पौधरोपण करना है। इसके साथ ही देखभाल का जिम्मा भी लेना होगा। आवेदकों की ओर से पौधरोपण के फोटो भी दिए जाते हैं। अब सर्दी आते ही कलेक्टर ने आर्म लायसेंस के लिए 10 कंबलों की अनिवार्यता कर दी है। आवेदक कंबल जमा कराने के साथ पूरी प्रक्रिया का फॉलो करेंगे तभी उनकी लायसेंस प्रक्रिया पास की जाती है।

जहां जरूरत वहां वितरण

एडीएम किशोर कान्याल के मार्गदर्शन में शस्त्र लायसेंस के लिए आने वाले आवेदकों से कंबल जमा कराए जा रहे हैं। एडीएम शाखा का स्टाफ कंबलों को लेकर सुरक्षित रखता है और इसके बाद जहां भी कंबलों की जरूरत होती है कलेक्टर-एडीएम के निर्देश पर वितरण कर दिया जाता है। गौशाला,रैन बसेरा या किसी भी सार्वजनिक स्थल जहां ठंड से लोग परेशान हैं,वहां प्राथमिकता के आधार पर कंबलों का वितरण कराया जाता है। एडीएम शाखा के कक्ष में इस समय कंबलों का ढ़ेर लगा हुआ है।

यहां हथियार की चाह ज्यादा इसलिए प्रयोग सफल

अंचल में हथियार रखने वालों की चाह ज्यादा है और इसी शौक के चलते अधिकतर आवेदकों को जिला प्रशासन की किसी भी शर्त को पालन करने में परेशानी नहीं आती है। पौधरोपण की शर्त पर भी लोगों ने खूब पौधे लगाए और फोटो लेकर आर्म लायसेंस की फाइल में अटैच किए। अब आवेदक कंबल भी लाने में कतई परहेज नहीं कर रहे हैं।

10 कंबल आवेदक को लाने होंगे

आर्म लायसेंस के लिए आने वाले आवेदक को 10 कंबल देना होंगे इसके बाद भी आगे की की प्रक्रिया की जाएगी। आने वाले कंबलों को जरूरतमंदों को वितरण कराया जा रहा है। अनुराग चौधरी, कलेक्टर

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...