बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन आज दिनांक 20 दिसम्बर 2019 को कलेक्टर- केवीएस चौधरी के अगुवायी में “स्वच्छता सर्वेक्षण – 2020″में उत्कृष्ट स्थान के लिये जो मुहिम नगर निगम के द्वारा चलायी जा रही जिसका सार्थक परिणाम अब दिखने लगा है और इस मुहिम में जहा शहर के प्रत्येक नगारिक, स्वयंसेवी संस्थाये, समस्त शासकीय – अशासकीय विद्यालयो के साथ ही जिला मुख्यालय में स्थापित समस्त कार्यालयो के अधिकारी – कर्मचारी अपना योगदान दे रहे है।

वही आज कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्टर श्री चौधरी के द्वारा जिले के तमाम पत्रकार साथियो के साथ पत्रकार वार्ता कर उन्हे भी इस मुहिम में अपनी भागदीरी सुनिश्चित करने हेतु अपील की गयी ।
कलेक्टर के द्वारा पत्रकारो को संबोधित करते हुये कहा गया कि यह शहर हम सबका है इसे स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिये जब सभी लोग मिलकर प्रयास करेगे तभी हम *”स्वच्छता सर्वेक्षण- 2020″* में अव्वल स्थान प्राप्त कर पायेगे और साथ ही स्वच्छता सर्वेक्षण जो टीम बाहर से आयेगी उसके द्वारा यह परखा जायेगा की स्वच्छता से संबंधित कितनी जानकारी नगर वासियो को है और उनके द्वारा 07 प्रश्न भी पूछे जायेगे जिसका संतुष्टि पूर्वक उत्तर देने भी जरूरी होगा और वही आप लोगो के माध्यम से हम स्वच्छता से जुडी जानकारियो को आम नागरिको तक पहुँचा पायेगे और जिससे शहरवासी भी स्वच्छता सर्वेक्षण से सबंधित जानकारी से अवगत हो सके।
कलेक्टर ने बताया कि सर्वेक्षण टीम द्वारा पूछे गये प्रश्नो के सही उत्तर देने पर ही हमे अधिकतम अंक मिलेगे जिससे हम अपनी रैकिंग में सुधार ला सकते है और उन्होने कहा जहा भी आप लोगो को गंदगी दिखे आप लोगो *स्वच्छता एप* के माध्यम से फोटो खींचकर शिकायत करे और उन्होने बताया कि इसके अलावा नगर पालिक निगम द्वारा हेल्प लाईन नंम्बर भी जारी किया गया है आप लोगो *हेल्प लाईन नम्बर 7610107107* में फोन कर शिकायत दर्ज करा सकते है जिससे शिकायत मिलते ही तत्काल नगर निगम की स्वच्छता टीम द्वारा उस जगह की सफाई की जायेगी और इसके अलावा गीले एवं सूखे कचरे को अलग – अलग रखने हेतु लोगो प्रेरित करे एवं निगम द्वारा चलायी जा रही कचरा संग्रहण वाहन में कचरे डालने का सुझाव भी दे।
उक्त बैठक में उपस्थित पत्रकारो द्वारा स्वच्छता के संबंध में सुझाव लिये एवं दिये गये जिस पर अमल करने हेतु कलेक्टर के द्वारा अश्वासन दिया गया और वही बैठक समापन के दौरान कलेक्टर श्री चौधरी के द्वारा उपस्थित पंत्रकार साथियो को स्वच्छता की शपथ दिलायी गयी और उक्त पत्रकार वार्ता के दौरान निगमायुक्त – शिवेन्द्र सिंह के द्वारा उपस्थित पत्रकारो को अभी तक नगर निगम को स्वच्छता सर्वेक्षण के दौरान विगत वर्षो में प्राप्त होने वाली रैकिंग के संबंध में बताया गया और ही साथ ही *”स्वच्छता सर्वेक्षण -2020″* में नगर निगम द्वारा की जा रही व्यवस्थाओ के संबंध में विस्तार से अवगत कराया गया ।
उक्त बैठक मुख्य रूप कार्यपालन यंत्री – व्हीपी उपाध्याय, स्वच्छता प्रकोष्ठ समन्वयक – अमित सिंह, जनसम्पर्क अधिकारी- बी.के शर्मा, उपयंत्री- अनुज सिंह सहित अधिकारी – कर्मचारी उपस्थित रहे ।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal