
बलिया:—26/27 2019 की रात्रि कोटवानरायणपुर/सिकंदरपुर नागाघाट स्थित राधा कृष्ण मंदिर में भगवान कार्तिकेय व नन्दी जी की मूर्ति अज्ञात व्यक्ति द्वारा खण्डित कर दिया गया था जिसके संबंध में मंदिर के पुजारी श्री शशिधर पाण्डेय पुत्र ऋषिकेश पाण्डेय निवासी कोटवानरायणपुर थाना नरही जनपद बलिया द्वारा थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 190/19 धारा 295 भा0द0वि0 पंजीकृत कराया गया था जिसके संबंध में पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा प्रभारी निरीक्षक नरही को गिरफ्तारी व बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया था।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 28-12-2019 को उ0.नि0 रविंद्र नाथ पाण्डेय प्रभारी चौकी कोरण्टाडीह मय हमराह का0 अंगद गुप्ता के कोटवानरायणपुर बाजार में मौजूद थे कि जरिये मुखबीर की सूचना प्राप्त हुयी कि दिनांक-26/27.12.19 की रात्रि कोटवानरायणपुर/सिकन्दरपुर नागाघाट स्थित राधा कृष्ण मंदिर में भगवान कार्तिकेय व नन्दी जी की मूर्ति अज्ञात व्यक्ति द्वारा खण्डित कर दिया गया था, उससे सम्बंधित कुछ अभियुक्त उजियारघाट तिराहा पर मौजूद है,मुखबीर की सूचना पर पुलिस नें तत्काल कार्यवाही करते हुये समय 08.45 बजे मौके पर पहुच कर मुखबिर के इशारे पर अभियुक्त अजय कुमार राम पुत्र राजनरायण राम निवासी- सिकन्दरपुर थाना नरही जनपद बलिया को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त से पूछने पर बताया कि अत्यधिक शराब के नशे में होने के कारण मैने मंदिर में स्थित भगवान कार्तिकेय व नन्दी जी मूर्ति को खण्डित कर दिया था। अभियुक्त को गिरफ्तार कर सम्बन्धित धाराओं में न्यायालय भेजा जा रहा है ।
*नाम-पता अभियुक्त-*
अजय कुमार राम पुत्र राजनरायण राम सा0-सिकन्दरपुर थाना नरही जनपद बलिया
*गिरफ्तार करने वाली टीम-*
1-उ0नि0श्री रवीन्द्र नाथ पाण्डेय थाना नरही जनपद बलिया
2- का0 अंगद गुप्ता थाना नरही जनपद बलिया
*दिनांक- 28-12-2019*
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal