Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

*पुलिस ने तमंचा व 20 पेटी अबैध अंग्रेजी शराब के साथ एक अपराधी को किया गिरफ्तार*

बलिया:–पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में दिनाँक 27.12.2019 को उ0नि0 अमित कुमार सिंह मय हमराह उ0नि0 अजय यादव व का0 अजय यादव तथा प्रभारी सिविल लाइन उ0नि0 श्री सूरज सिंह के साथ देखभाल क्षेत्र मामूर थे कि मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति स्कार्पियो गाड़ी नं. UP60 AN 4169 से शराब को लेकर बेचने जा रहे है,। उसमें भी शराब है । इस सूचना पर विश्वास कर संयुक्त पुलिस टीम द्वारा विजयीपुर तिराहे के पास से लाट घाट से होकर महावीर घाट की ओर जाने वाले गाड़ियो को चेक करने लगे कि तभी ओभरव्रिज से तिराहे की तरफ एक सफेद रंग की स्कार्पियों दिखाई दी नजदीक आने पर बताते हुये गाड़ी नं. UP60 AN 4169 की तरफ मुखबिर द्वारा इशारा करके हट गया हम लोगो द्वारा वाहान को रोकने का इशारा किया गया तो चालक द्वारा हम पुलिस वालो को देख एकाएक ब्रेक मारकर पीछे मोड़ने लगा कि हम लोगो द्वारा एक बारगी दविश देकर उक्त गाड़ी को घेरघारकर तथा आवश्यक बल प्रयोग करते हुये गाड़ी मे बैठे व्यक्ति को पकड़ लिया गया, तथा गाड़ी चालक भीड़ भाड़ का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया, पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम मो0 शमशाद पुत्र मो0 अख्तर शाह निवासी निधरिया थाना फेफना जनपद बलिया बताया तथा जामा तलाशी ली गयी तो पैंट की बाये तरफ कमर में खुसा एक अदद तमंचा .315 बोर बरामद हुआ तमंचे की नाल को खोलकर देखा गया तो एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ तथा गाड़ी को खोलकर देखा गया तो पीछे व बीच में 20 अदद पेटी है । जिसे खोलकर चेक किया गया तो प्रत्येक पेटी में 48 शीशी क्रेजी रोमियो शराब 960 शीशी पायी गयी प्रत्येक शीशी पर क्रेजी रोमियो WHISKY 180ML 25 UP 42.8% VV चथा 750 प्रूफ अंकित है अभियुक्त मो0 शमशाद से गाड़ी के चालक के बारे मे कडाई से पूछताछ की गयी तो उसके द्वारा चालक का नाम कमलेश यादव पुत्र उमाशंकर यादव निवासी टेकार दियर थाना कोतवाली बलिया बताया तथा यह भी बताया कि साहब हम दोनो लोग साथ में काम करते हैं, आज हम लोग गाड़ी से शराब लेकर महाबीर घाट होते हुये बिहार जा रहे थे कि आप लोगो ने पकड़ लिया यही हमलोगो का जीवीका पार्जन का साधन है तथा गाडी के सम्बन्ध मे पूछने पर बताया कि यह गाड़ी कमलेश की है इसी पर शराब लादकर ले जाते है गाड़ी के सम्बन्ध में भी कोई कागजात नहीं दिखा सका उक्त के सम्बन्ध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 468/19 धारा 3/25 आर्मस एक्ट व 60/72 Ex. Act का अभियोग पंजीकृत किया गया व स्कार्पियो गाड़ी नं. UP60 AN 4169 को 207 MV Act में चालान किया गया तथा अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया।
¬¬¬
*गिरफ्तार अभियुक्तगणः-*
1. मो0 शमशाद पुत्र मो0 अख्तर शाह निवासी निधरिया थाना फेफना जनपद बलिया।

*बरामदगीः-*
1. एक अदद स्कार्पियो गाड़ी नं. UP60 AN 4169
2. 20 पेटी में 960 बोतल/शीशी (क्रेजी रोमियो WHISKY) अवैध अंग्रेजी शराब
3. 01 अदद तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर

*गिरफ्तार करने वाली टीमः-*
1. उ0नि0 अमित कुमार सिंह प्रभारी चौकी ऑक्टेनगंज थाना कोतवाली बलिया।
2. उ0नि0 सूरज सिंह प्रभारी चौकी सिविल लाइन थाना कोतवाली बलिया।
3. उ0नि0 अजय यादव थाना कोतवाली बलिया ।
4. का0 अजय यादव थाना कोतवाली बलिया ।
*दिनांक 28.12.2019*

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...