Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

*सरकारी योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुचाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं युवा मंडल: डीएम*

– *नेहरू युवा केन्द्र के सौजन्य से कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुआ युवा सम्मेलन*

– *युवाओं को सही दिशा दिखाने को विभिन्न विभागों का सहयोग लेने पर हुई चर्चा*

बलिया: नेहरू युवा केन्द्र के सौजन्य से जिला युवा सम्मेलन का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को हुआ। इसमें बतौर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने युवाओं को सही दिशा में ले जाने के लिहाज से जरूरी बातें बताई। साथ ही सरकारी योजनाओं का गांव-गांव प्रचार प्रसार भी इन युवाओं के माध्यम से कराने पर जोर दिया।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए डीएम श्री शाही ने कहा कि हर युवा मंडल सरकार की योजनाओं से जुड़े और उसकी जानकारी में रुचि लें। स्वच्छ भारत मिशन, नमामि गंगे, किसान सम्मान योजना, आवास योजना, कृषि विभाग की योजनाएं, मनरेगा, श्रम योगी मानधन योजना, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, शिक्षा, पशुपालन, कौशल विकास व रोजगार से जुड़ी योजनाओं का क्रियान्वयन बेहतर तरीके से हो जाए तो निश्चित तौर पर समाज के निचले पायदान पर बैठे व्यक्ति को फायदा होगा। इसकी जानकारी पात्रों तक पहुचाने और उसका लाभ दिलवाने में बड़ी भूमिका युवाओं की हो सकती है। उन्होंने कहा कि युवा मंडलों में कौशल विकास भी जरूरी है। युवा समन्वयक को इसके लिए कौशल विकास मिशन से जुड़े विभागों से सम्पर्क कर लेने को कहा। खेलकूद, युवा कल्याण विभाग, आईटीआई, डूडा विभाग से समन्वय स्थापित कर युवाओं को बेहतर दिशा दिखाई जा सकती है। सम्मेलन में जिलाधिकारी ने कहा कि धरातल पर सरकार की योजनाओं की क्या स्थिति है, इसको भी देखने में इन युवा मंडलों की भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती है। अंत में 41 गांव से गुजरने वाली गंगा यात्रा कार्यक्रम में युवा मंडलों को अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज कराने का आवाह्न किया।

सम्मेलन में जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी ने स्वरोजगार की सम्भवनाओं में युवाओं की अहम भूमिका पर चर्चा की। अपनी विभागीय योजनाओं को बताया और उसका लाभ लेकर अपने परिवार व गांव में रहकर रोज़गार सृजन करने की जरूरत पर बल दिया। युवा कल्याण विभाग के अधिकारी ने बताया कि हर गांव में बने युवक मंगल दल को खेलकूद का सामान देकर युवाओं का बौद्धिक विकास का प्रयास किया जाता है। नेहरू युवा केन्द्र के समन्वयक शुभम जैन ने अतिथियों व दूरदराज से आए युवा मंडलों का आभार जताया। एनवाईके के राज्य प्रशिक्षक राजकुमार पांडेय, फुलबदन सिंह, रणजीत सिंह, पवन पांडेय, राजीव यादव, अभिषेक राय समेत नेहरू युवा मंडल दल के पदाधिकारी मौजूद थे। संचालन नितेश पाठक ने किया।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...