कलेक्टरअशोकनगर डॉ. मंजू शर्मा ने वृद्धाश्रम के बुजुर्गों को घर बुलाकर कराया भोज, बुजुर्ग बोले-मां बनाती थीं ऐसा खाना
ग्वालियर-
अशोकनगर कलेक्टर डॉ. मंजू शर्मा ने बुधवार को वृद्धाश्रम के 27 बुजुर्गों को अपने घर पर बुलाया और खुद खाना परोसा। इसके बाद उन्हें सम्मानित भी किया। इन बुजुर्गों को विधायक जजपाल सिंह, कलेक्टर, एएसपी सुनील शिवहरे, एसडीएम सुरेश जादव, देवेन्द्र प्रताप सिंह, तहसीलदार इसरार खान ने खाना परोसा।
बुजुर्गांे को सम्मान देने के लिए अशोकनगर कलेक्टर की पहल
बुजुर्गों के लिए दाल बाफले, लड्डू, टिक्कड़ बनवाए गए। शिवपुरी के चनावनी निवासी रमेश कुमार यादव ने भावुक होकर कहा- आज का दिन हम बुजुर्गों के लिए बहुत अच्छा है। वैसे हमारे अपने ही हमारी सुध नहीं लेते। ऐसा खाना मां बनाती थीं। कलेक्टर ने कहा कि जरूरत नहीं है कि कोई कार्यक्रम हो, तभी बुजुर्गों के चेहरे पर खुशी लाने के लिए आयोजन किए जाएं। इच्छा हुई बुजुर्गों को घर बुलाकर ससम्मान भोज कराया जाए।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal