ग्वालियर-
आज केडिजिटल वर्ल्ड में यूजर्स की हर जानकारी उनके ई-मेल या फिर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होती है। साथ ही साथ यूजर्स अपने स्मार्टफोन में भी अपनी कई निजी जानकारियों को रखते हैं। ऐसे में इन जानकारियों को सुरक्षित रखने के लिए यूजर्स उसे पासवर्ड से प्रोटेक्ट करते हैं, ताकि कोई भी उनकी जानकारी को एक्सेस न कर सकें। पिछले कुछ सालों में साइबर अपराधी या हैकर्स ने यूजर्स के ई-मेल या अन्य प्रोटेक्टेड फोल्डर्स के पासवर्ड में सेंध लगाकर जानकारियां हासिल कर रहे हैं। यही नहीं, वे यूजर्स की बैंकिग डिटेल्स का पता लगाकर उनके अकाउंट्स भी खाली कर रहे हैं। इंटरनेट और मोबाइल बैंकिंग यूजर्स कोखास तौर पर हैकर्स काफी चूना लगा चुके हैं। इस साल करीब 5 मिलियन यानि की 50 लाख से ज्यादा पासवर्ड लीक हुए हैं, जिनमें से 50 कॉमन पासवर्ड हैकर्स द्वारा शेयर किए गए हैं। आइए, जानते हैं इन 50 कॉमन पासवर्ड्स के बारे में
ये हैं कॉमन पासवर्ड
123456789
123456, , qwerty, Password, 1234567, 12345678, 12345, iloveyou, 111111, 123123, abc123, qwerty123, 1q2w3e4r, admin, qwertyuiop, 654321, 555555, lovely, 7777777, welcome, 888888, princess, dragon, password1, 123qwe, 666666, 1qaz2wsx, 333333, michael, sunshine, liverpool, 777777, 1q2w3e4r5t, donald, freedom, football, charlie, letmein, !@#$%^&*, secret, aa123456, 987654321, zxcvbnm, passw0rd, bailey, nothing, shadow, 121212, biteme, ginger
ये सबसे कॉमन पासवर्ड है, जिसे यूजर्स अकाउंट बनाने के लिए इस्तेमाल करते हैं। इसके पीछे की वजह ये होती है कि ये पासवर्ड यूजर्स को आसानी से याद रहते हैं। इन पासवर्ड्स को यूजर्स खास तौर पर कम्प्यूटर की-बोर्ड के हिसाब से बनाते हैं, ताकि उनको पासवर्ड याद रहे। हैकर्स इन की-बोर्ड के कॉमन कॉम्बीनेशन के बारे में जानते हैं और आसानी से यूजर्स के अकाउंट में सेंधमारी कर लेते हैं। अगर, आप भी इस तरह के किसी भी कॉमन कॉम्बीनेशन वाले पासवर्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं तो उसे बदल लें। नहीं तो, आपका अकाउंट भी हैकर्स से सुरक्षित नहीं रहेगा।
पासवर्ड बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान
जब भी आप अपने ई-मेल या इंटरनेट बैंकिंग का पासवर्ड बना रहे हैं तो आपको हमेशा अल्फा न्यूमैरिक पासवर्ड बनाना चाहिए। अल्फा न्यूमैरिक पासवर्ड में कैपिटल लैटर्स, स्मॉल लैटर्स के अलावा नंबर और स्पेशल कैरेक्टर का कॉम्बिनेशन होना काफी जरूरी है। अल्फा न्यूमैरिक पासवर्ड को क्रैक करना किसी भी हैकर के लिए आसान नहीं होता है।
पासवर्ड बनाने के बाद आप उसे हर महीने बदलें या फिर उसे लगातार अंतराल पर बदलते रहें। पासवर्ड लगातार बदलते रहने पर भी आपका अकाउंट सुरक्षित रहेगा और हैकर्स को उसमें सेंध लगाने में मशक्कत करनी पड़ेगी।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal