Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

ठंड से पहली मौत,खुले आसमान के नीचे सो रहे 72 वर्षीय बुजुर्ग की मौत ,

ग्वालियर-
जनकगंज गोल पहाड़िया हॉकर्स जोन में खुले आसमान के नीचे सो रहे 72 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई है। उनका शव सुबह पड़ा मिला। बॉडी काफी अकड़ी अवस्था में थी। घटना गोल पहाड़िया हॉकर्स जोन की है। प्रारंभिक जांच में यही माना जा रहा है कि बुजुर्ग की मौत ठंड लगने से हुई है। यदि ऐसा है तो यह ठंड से पहली मौत मानी जा रही है। पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। साथ ही मर्ग कायम कर मौत के कारणों की पड़ताल शुरू कर दी है।

जनकगंज थाना क्षेत्र के गोल पहाड़िया निवासी शौकत अली (72) पुत्र निजात अली गोल पहाडिय़ा स्थित हॉकर्स जोन में मोची का काम करते थे। उनका कोई घर नहीं था। इसलिए दिन भर काम करने के बाद रात को वह वहीं बिस्तर लगाकर सो जाते थे। अभी हाल ही में पूरा अंचल शीत लहर की चपेट में है। मंगलवार शाम तक शौकत अली को बिस्तर में सोते देखा गया था पर देर रात को जब उसका भाई लियाकत पहुंचा तो देखा कि उसका भाई बेजान पड़ा हुआ है। मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस बुधवार सुबह पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। सुबह तक शव काफी अकड़ गया था। पुलिस का मानना है कि सर्दी लगने से वृद्घ की मौत हुई है। पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर मर्ग कायम कर लिया है। साथ ही शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस को जांच में पता चला है कि मृतक और उसके भाई लियाकत ने शादी नहीं की है और दोनों भाई हॉकर्स जोन में ही रहते हैं। जबकि उनका एक अन्य भाई तिघरा रोड पर रहता है। उसी को शव सुपुर्द किया गया है।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...