Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

अशोकनगर में नपाध्यक्ष ने फर्जी तबादला आदेश पर सीएमओ को रिलीव किया

ग्वालियर

अशोकनगर में नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने फिलहाल सीएमओ के ट्रांसफर की कोई सूची जारी नहीं की है। ऐसे में अशोकनगर सीएमओ के ट्रांसफर के फर्जी आदेश वायरल हो रहे हैं। मजे की बात तो तब हुई, जब सोमवार को फर्जी आदेश पर ही नपा अध्यक्ष ने सीएमओ को रिलीव कर दिया। सीएमओ ने फर्जी आदेश पर किए रिलीव की शिकायत कलेक्टर को लिखित में दी और नपा अध्यक्ष के खिलाफ थाने में शिकायत करने की बात भी वे कह रहे हैं। दरअसल नगर परिषद की बैठक 16 दिसम्बर को बुलाई थी।

इसमें रखे गए नए बिंदुओं पर कांग्रेस सहित भाजपा पार्षदों ने आपत्ति दर्ज कराई थी। अगली बैठक 20 दिसम्बर को रखी लेकिन उसमें सीएमओ शमशाद पठान नहीं आए थे। सभी पार्षदों और अध्यक्ष ने सीएमओ के खिलाफ मोर्चा खोला था। कलेक्टर से शिकायत करने भी पहुंचे थे। कुछ मंत्रियों से मिलने भी गए थे और सोमवार तक ट्रांसफर को लेकर भरोसे में भी थे, पर उन्हें क्या पता था जिस आदेश को लेकर अध्यक्ष के पास रिलीव करवाने पहुंचे हैं वो फर्जी है। विधायक जजपाल सिंह ने विभागीय मंत्री जयवर्धन सिंह से बात की तो उन्होंने आदेश को गलत बताया।

भुगतान को लेकर नाराज हैं पार्षद
इस विवाद का असली कारण पिछले भुगतान न होना है। पार्षदों ने कई निर्माण कार्य कराए हैं जिनका भुगतान नहीं हुआ। कुछ पार्षदों द्वारा लगवाए गए कर्मचारियों को वेतन भी नहीं मिल रहा।

फर्जी तबादला आदेश में हैं चार बड़ी गलतियां
केएल पारधी सहायक ग्रेड 2 को नगरपालिका परिषद बेगमगंज जिला दतिया से नगरपरिषद लांजी जिला बालाघाट ट्रांसफर बताया है। जबकि दतिया में बेगमगंज है ही नहीं।
सोहल अलावा सीएमओ को नगर परिषद खरगापुर टीकमगढ़ से नगर परिषद बीजापुर ट्रांसफर किया है, जबकि बीजापुर छत्तीसगढ़ में है।
शेख अब्दुल हमीद सीएमओ नगरपरिषद पीथमपुर का उसी नगर परिषद में ट्रांसफर किया गया।
सभी 4 लोगों को किन पदों पर ट्रांसफर किया गया, उल्लेखित नहीं किया।
ऐसा कोई आदेश नहीं है
फर्जी आदेश पर नपा अध्यक्ष ने भार मुक्त कर दिया। इस संबंध में मैंने विधायक से भी बात की थी। उन्होंने नगरीय विकास एवं आवास विभाग के मंत्री से बात की। तब पता चला कि एेसा कोई आदेश ही जारी नहीं हुआ। कलेक्टर को शिकायत की है और अध्यक्ष की शिकायत भी करूंगा। वे बताएं, उन्हें किसने ये फर्जी आदेश दिया था। – शमशाद पठान, सीएमओ नगर पालिका

मुझे जानकारी नहीं है
आदेश फर्जी है इसकी मुझे जानकारी नहीं है। कांग्रेसी पार्षद ही आदेश मेरे पास लेकर आए थे। मुझे उन्होंने लेटर वॉट्सएप भी किया था। आदेश फर्जी है तो इसकी आईटी सेल से जांच होना चाहिए। – सुशीला साहू, नपा अध्यक्ष अशोकनगर

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...