Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

आग से आंगनवाड़ियों में बचाव के कोई इंतजाम नहीं, केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय को लिखेंगी मंत्री इमरती देवी

ग्वालियर
गुजरात सूरत के एक कोचिंग इंस्टीट्यूट में हुई आगजनी की घटना के बाद पूरे देश में बवाल मचा था। मध्यप्रदेश में भी सैकड़ों शैक्षणिक संस्थाओं को आग से बचाव के इंतजाम नहीं करने पर नोटिस दिए गए थे। राज्य सरकार ने भी स्वीकार किया है कि प्रत्येक सरकारी व निजी स्कूल-कॉलेजों में अग्निशमन यंत्र होना चाहिए। लेकिन प्रदेश के अधिकांश सरकारी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्रों में आग से बचाव के कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। जिन आंगनवाड़ी केंद्रों में नौनिहाल पढ़ते हैं, वहां आग से बचाव के लिए प्रावधान तक नहीं जोड़े गए।

महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी का कहना है कि प्रदेश की सभी आंगनवाड़ी भारत सरकार के नियम व मापदंड के अनुसार ही संचालित की जाती हैं। इनमें आग से बचाव के इंतजाम करने को लेकर कोई नियम नहीं है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वे केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय को चिट्‌ठी लिखकर मापदंड में इसके लिए प्रावधान करने का अनुरोध करेंगी। गौरतलब है कि इस समय मप्र में 84465 आंगनवाड़ी और 12670 मिनी आंगनवाड़ी केंद्र संचालित हैं। इनके माध्यम से 0 से 6 साल तक के 80.25 लाख बच्चों को पोषण आहार आदि मिलता हैं। कई केंद्रों पर तो बड़ी संख्या में बच्चे आते हैं। अन्य राज्यों में यह हाल

केंद्र सरकार की तरफ से भले ही कोई प्रावधान नहीं किए गए हों, लेकिन कुछ राज्यों ने अपने स्तर पर आग लगने पर बचाव के इंतजाम करना शुरू कर दिए हैं। जैसे दिल्ली में वर्ष 2011 के बाद से ही उन सभी संस्थाओं में फायर फाइटिंग सिस्टम लगाए जा रहे हैं, जिनमें बच्चे अध्ययनरत हैं। आंगनवाड़ी केंद्राें में एेहतियात के तौर पर छोटे अग्निशमन यंत्र रखे जा रहे हैं। इसी प्रकार गुजरात और महाराष्ट्र में भी छोटे अग्निशमन यंत्र रखे गए हैं।

84465 आंगनवाड़ी केंद्र हैं मध्यप्रदेश में

12670 मिनी आंगनवाड़ी केंद्र संचालित हैं प्रदेश में

80.25 लाख बच्चों के नाम दर्ज हैं इन आंगनवाड़ी केंद्रों में

प्रावधान के लिए पत्र लिखेंगे

जरूरी है फायर फाइटिंग सिस्टम

मप्र में आंगनवाड़ी केंद्रों को प्ले स्कूल की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है। इनमें खेल-खिलौने से लेकर अनेक सुविधाएं दी जा रही हैं। अब यहां बच्चा नर्सरी, केजी-1 और केजी-2 की शिक्षा ले सकेगा। ऐसे में इन केंद्रों पर बच्चों की संख्या बढ़ेगी और उनकी सुरक्षा का ध्यान भी रखना होगा। गांव में कई आंगनवाड़ी केंद्र तो खेतों के पास हैं, जहां आग का खतरा पूरे समय बना रहता है। शहरों में छोटे मोहल्ले और घनी आबादी के बीच यह केंद्र बने हुए हैं। यहां बच्चों के लिए खाना भी पकाया जाता है, इसीलिए प्रत्येक केंद्र पर एक छोटा किचन बना हुआ है।

यह सही है कि अभी प्रदेश की किसी भी आंगनवाड़ी या मिनी आंगनवाड़ी केंद्र में फायर फाइटिंग सिस्टम नहीं है। इसकी वजह यह है कि केंद्र सरकार के मापदंड में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है। हम अपनी तरफ से इस मामले में पहल करेंगे और केंद्र को इस तरह की व्यवस्था करने के लिए पत्र लिखेंगे। इमरती देवी, महिला एवं बाल विकास मंत्री, मप्र

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...