Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

*शौच करने गये पुजारी के पैर फिसलने से घाघरा नदी के छाडन में डूब कर मौत*

मनियर बलिया ।क्षेत्र के नवका गांव निवासी व नवका गांव मठिया स्थित राम जानकी मंदिर के पुजारी सुदामा दास 50 वर्ष शौच के दौरान पैर फिसलने से मंगलवार को घाघरा नदी के छाड़न के गहरे पानी में चले जाने की खबर मिलते ही नदी किनारे हुजूम जुट गया। सुचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मछुआरों से खोजबीन करारही थी सुचना के बाद एसडीएम बांसडीह भी मौके पर पहुचे। समाचार लिखे जाने तक शव पानी से बाहर नहीं निकला गया था। मिली जानकारी के अनुसार नवका गांव निवासी व राम जानकी मंदिर के पुजारी सुदामा दास 50 वर्ष प्रत्येक दिन की भाँति पूजा पाठ करने के बाद समूह का पैसा अदा करने के लिए किसी बैंक से पैसे निकालकर पुन:मन्दिर पर पहुंचे।दुबारा शौच की शंका होने पर घाघरा नदी के छाड़न के पास पहुंचे। प्रत्यक्ष दर्शियो के माने तो शौच के बाद साधु का पैर फिसल गया । और गहरे पानी में चले गए मौके पर उपस्थित बच्चों ने हो हल्ला मचाया। साधु के गहरे पानी में डूबने से हुई मौत की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। नदी किनारे लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गयी। किसी ने सुचना पुलिस को दी पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस शव पानी से निकलवाने की कोशिश मे लगी रही सुचना के बाद एस डी एम बाँसडीह दुष्यंत कुमार भी स्थलीय निरिक्षण करते हुए मातहतों को आवश्यक निर्देश दिये।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...