Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

सोशल मीडिया पर रेत के वाहनों से एंट्री का ऑडियो वायरल, बिलौआ थाने के दो सिपाही निलंबित

ग्वालियर-
सोशल मीडिया पर रेत के वाहनों से एंट्री का ऑडियो वायरल होने पर बिलौआ थाने में पदस्थ सिपाही दलवीर जाट व अशोक शर्मा को एसपी नवनीत भसीन ने निलंबित कर दिया है। इस ऑडियो में बिलौआ टीआई सहित तीन आरक्षकों का नाम था। एसपी ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं। यह ऑडियो 20 दिसंबर को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वहीं अवैध रेत उत्खनन के मामले में पिछोर थाने में पदस्थ आरक्षक राकेश गौर व विवेक कौरव को निलंबित किया गया है। एसपी ने चारों आरक्षकों के निलंबन आदेश पर मंगलवार को हस्ताक्षर किए हैं।

25 हजार रुपए की एंट्री मांग रहे थे

20 दिसंबर को सोशल मीडिया पर तीन ऑडियो वायरल हुए। पहला व दूसरा ऑडियो आरक्षक दलवीर जाट का था, जो रेत के कारोबार से जुड़े टिंकू गुर्जर से मोबाइल पर हुई चर्चा है। इसमें रेत के वाहन की रॉयल्टी व अन्य दस्तावेज पूरे होने पर 25 हजार की एंट्री मांगी गई। इस ऑडियो में टीआई बिलौआ व आरक्षक अशोक का नाम भी बार-बार लिया गया है। तीसरे ऑडियो में मामले को निपटाने के लिए आरक्षक अशोक शर्मा ने टिंकू गुर्जर से चर्चा की है। यह ऑडियो एसपी के संज्ञान में आने के बाद कार्रवाई की गई है।

विवेक कौरव व राकेश गौर को निलंबित किया

पिछोर थाने के लिधौरा घाट पर अवैध रेत उत्खनन को लेकर पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में आरक्षक विवेक कौरव व राकेश गौर की भूमिका संदिग्ध आचरण प्रदर्शित करने पर एसपी नवनीत भसीन ने निलंबित कर जांच के आदेश दिए हैं।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...