Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

हरियाणा से4.98 करोड़ की फायर ब्रिगेड शहर आई, 18 मंजिला बिल्डिंग में लगी आग बुझा सकेगी

हरियाणा से4.98 करोड़ की फायर ब्रिगेड शहर आई, 18 मंजिला बिल्डिंग में लगी आग बुझा सकेगी

ग्वालियर-

हरियाणा गुरुग्राम से 4 करोड़ 98 लाख रुपए की कीमत की हाइड्रोलिक फायर ब्रिगेड शहर आ गई है। जल्द ही पूजा-अर्चना के बाद इस फायर ब्रिगेड को नगर निगम के बेड़े शामिल कर लिया जाएगा। इस गाड़ी का 52 मीटर ऊंचा हाइड्रोलिक प्लेटफार्म है। इस गाड़ी की मदद से अब दमकल दस्ता 18 मंजिल ऊंची इमारत में लगी आग बुझाने में सक्षम हो गया है। सबसे ऊंचे हाइड्रोलिक प्लेटफार्म की प्रदेश की यह पहली गाड़ी है। हालांकि इस गाड़ी की ऊंचाई व लंबाई कारण शहर की संकरी सड़कों से निकालने व टर्न कराने में परेशानी आ सकती है। वहीं, निगम अधिकारियों का दावा है कि हाईराइज बिल्डिंग व कॉप्लेक्स शहर के बाहर ही हैं।

ऊंची इमारतों में लगी आग बुझाने में परेशानी होती थी

दमकल दस्ते में पहले से ही 8 फायर ब्रिगेड, एक जीप टाटा मैजिक, बोलेरो व फायर सिस्टम से सुसज्जित 3 बुलेट है। इनके उपयोग से इमरतों व अन्य स्थानों पर लगने वाली आगों पर काबू पाया जाता है। संकरी गलियों में लगी आग को तत्काल कंट्रोल करने के लिए बुलेट मौजूद हैं। लेकिन ऊंची इमारतों में लगी आग को बुझाने में परेशानी आती थी। पिछले माह अचलेश्वर मार्ग पर मल्टी में आग लग गई थी। तीसरी मंजिल से निकल रही आग की लपटों को बुझाने में परेशानी आई थी।

पिछले महीने हुआ था परीक्षण – 52 मीटर ऊंचे (170 फीट) हाइड्रोलिक प्लेटफार्म वाली इस फायर ब्रिगेड का निगम अधिकारियों ने पिछले महीने गुरुग्राम जाकर परीक्षण किया था। यह गाड़ी 170 फीट की ऊंचाई प्रेशर के पानी फेंकने में सक्षम है।

ऊंचाई व लंबाई बन सकती है परेशानी का कारण

इस गाड़ी 11.9 मीटर यानी 39 फीट लंबी है। इसकी ऊंचाई व लंबाई परेशानी का कारण बन सकती है। इसकी वजह शहर की संकरी गलियां हैं। इसे ध्यान में रखकर गाड़ी का डिजाइन तैयार नहीं किया गया है। यही नहीं, शहर में डिस्क व बिजली के तार इस गाड़ी के लिए सबसे बड़ी बाधा हैं। गाड़ी को टर्न कराने में परेशानी आ सकती है। फायर ऑफिसर देवेंद्र शर्मा ने बताया कि बाड़े, हजीरा इस गाड़ी को ले जाकर परीक्षण किया जाएगा।

प्रदेश की पहली 52 मीटर हाइड्रोलिक फायर ब्रिगेड की विशेषताएं-

– कीमत- 4 करोड़ 98 लाख रुपए

– 18 मंजिला (170फीट) ऊंचाई पर आग बुझाने में सक्षम है।

– छह कर्मचारी इस पर एक साथ खड़े हो सकते हैं।

– 11. 9 मीटर (39 फीट लंबी) है

– 1 मिनट में 3 हजार लीटर पानी प्रेशर के साथ फेंक सकती है।

– सामान्य रूप से गाड़ी को खड़ी करने के लिए 11 फीट का स्थान चाहिए।

– दोनों साइड खोलने में 35 फीट चौड़ा स्थान चाहिए ।

– एक साइड खोलने पर 23 फीट चौड़ा स्थान चाहिए।

पहले दमकलकर्मियों को ट्रेनिंग दी जाएगी-

प्रदेश की पहली 52 मीटर ऊंचे हाइड्रोलिक प्लेटफार्म की फायर ब्रिगेड रविवार को आ गई। इस गाड़ी को नगर निगम में बेड़े में शामिल होने से पहले इसके उपयोग की दमकल दस्ते को ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके बाद इस गाड़ी का विधिवत पूजा अर्चना कर आग बुझाने में इसका उपयोग किया जाएगा।

केशव सिंह चौहान

नोडल अधिकारी फायर ब्रिगेड

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...