ग्वालियर-
प्रदेश को माफिया मुक्त बनाने के लिए सीएम का फ्री-हैंड मिलने के बाद अफसरों ने भी तैयारी शुरू कर दी है। ग्वालियर में संभाग और जिलास्तर पर एंटी माफिया सेल का गठन कर दिया गया। संभागायुक्त एमबी ओझा ने संभाग स्तर पर संभागीय उपायुक्त राजस्व को कमान सौंप सेल बनाया है। वहीं कलेक्टर अनुराग चौधरी ने अपर कलेक्टर अनूप सिंह को सेल प्रभारी बनाते हुए प्रशासन, पुलिस और निगम के कुल 9 अफसरों को शामिल किया है। सरकारी जमीनों पर समूह बनाकर कब्जा करने वालों की खबर आमजन ई-मेल, सेल के मोबाइल नंबर और सीधे संभागायुक्त और कलेक्टर को भी दे सकते हैं। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।
कलेक्टर अनुराग चौधरी ने एंटी माफिया सेल के गठन का आदेश जारी कर दिया है। उन्होंने आदेश में कहा है कि विभिन्न माध्यमों से इस प्रकार की सूचनाएं एवं शिकायतें प्राप्त हो रही हैं कि शासकीय भूमि पर कतिपय व्यक्तियों द्वारा समूह बनाकर कब्जा करने तथा गैर कानूनी गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। इस प्रकार की गतिविधियों से आम जीवन पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। साथ ही शासकीय राजस्व की हानि होने के साथ-साथ कानून व्यवस्था की स्थिति भी निर्मित हो रही है। इस प्रकार की प्रवृत्ति पर रोक लगाने के लिए एंटी माफिया सेल प्रभावी कार्रवाई करेगा।
एंटी माफिया सेलः प्रभारी अपर कलेक्टर अनूप सिंह
1-एसडीएम मुरार जयति सिंह मोबाइल नंबर 9765614430
2-अपर आयुक्त नगर निगम नरोत्तम भार्गव मोबा. 9425134394
3-संयुक्त कलेक्टर विनोद भार्गव मोबा. 9425116564
4-एसडीएम झांसी रोड अनिल बनवारिया मोबा. 9425112874
5- एसडीएम ग्वालियर सिटी प्रदीप तोमर मोबा. 9425112082
6- डिप्टी कलेक्टर दीपशिखा भगत मोबा. 9340035500
7-सीएसपी ग्वालियर समीर सौरभ मोबा. 9910995389
8- सीएसपी इंदरगंज रजत सखलेचा मोबा.9491150451
9-सीएसपी विश्वविद्यालय निवेदिता नायडू मोबा.8989095741
ऐसे करें संपर्कः शिकायत
लोग टेलीफोन, मोबाइल, एसएमएस,वॉट्सएप के माध्यम से शिकायत कर सकते हैं, इसके साथ ही ईमेल भी कर सकता है। इसके साथ ही कलेक्ट्रेट कार्यालय के मुख्य द्वार पर स्थित गार्ड रूम में तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक शिकायत पेटी लगाई गई है। कोई भी व्यक्ति अपनी शिकायत पेटी में डाल सकता है। शिकायत करने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। इस संबंध में जानकारी या पूछताछ के कलेक्ट्रेट कार्यालय के दूरभाष क्र.0751-2446214 तथा पुलिस हेल्पलाइन नंबर 7049110100 पर भी संपर्क किया जा सकता है
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal