ग्वालियर-
अंबाह मुरैना मेंघर में घुसकर एक महिला से दुष्कर्म करने व अश्लील वीडियो बनाकर उसे धमकाने के मामले में अंबाह पुलिस ने आरोपी रिंकू सखवार के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने एफआईआर के साथ ही आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। घटना 20 नवंबर की है।
कुम्हरपुरा की रहने वाली महिला ने अपने पति के साथ अंबाह थाने पहुंचकर शिकायत की कि 20 नवंबर की दोपहर 2.30 बजे उसका पति काम के सिलसिले में अंबाह आया था। दोनों बच्चे स्कूल गए थे। फरियादिया घर पर काम कर रही थी तभी आरोपी रिंकू पुत्र सुरेश सखवार घर में घुस आया और उसने फरियादी से जबरन दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के दौरान आरोपी ने अश्लील वीडियो भी बना लिया। आरोपी रिंकू ने धमकी दी कि दुष्कर्म के संबंध में किसी से भी कहा तो उसके वीडियो को वायरल कर देगा और बच्चों को मार डालेगा।
इस धमकी से भयभीत होने के कारण फरियादिया घटना के तत्काल बाद एफआईआर कराने थाने नहीं आई। लेकिन आरोपी जब उसे आए दिन धमकाकर फिर से गलत करने का दबाव बनाने लगा तो वह उसने सारी बात पति को बता दी। अंबाह पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ 376 व 450 का मुकदमा दर्ज कर आरोपी रिंकू को गिरफ्तार कर लिया है।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal