ग्वालियर-
जीवाजी विश्वविद्यालय ने राष्ट्रपति के आगमन को लेकर कर्मचारियों की रविवार की छुट्टी रद्द कर दी है। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कर्चमारियों की छुट्टी निरस्त की है। वहीं दूसरी ओर मल्टीआर्ट को टेकओवर भी कर लिया।
18 दिसंबर को मल्टीआर्ट कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन राष्ट्रपित के हाथों प्रस्तावित है। कार्यक्रम की तैयारियां करनी है। मल्टी आर्ट में काफी काम रह गया है। इसे पूरा करना है, जिसके लिए कर्मचारियों को तैनात किया गया। वहीं दूसरी ओर पीआईयू ने पूर्णता प्रमाण पत्र जेयू के पास भेज दिया। पूर्णता प्रणाण पत्र पहुंचने के बाद जेयू ने भवन को टेकओवर कर लिया। जो भी आपत्तियां थी, उनपर कोई ध्यान नहीं दिया गया। पीआरओ केशव सिंह का कहना है कि टेकओवर के सर्टिफिकेट पर साइन कर हो गए हैं।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal