नगर निगम व्यावसायिक प्लाजा का छज्जा गिरा बचे, बाल-बाल
बढ़ता कारवां/ सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन ठंडी के महीने में जहाँ अपने आप मे ठंड का असर खुद ही दिख ही रहा था वही आज दिनांक 13/12/2019 को बीती रात सिंगरौली जिले भर में लगभग 2:30 बजे रात से लेकर आज दोपहर 2:00 बजे तक भारी बारिश होता रहा जिसमें परिजन से लेकर स्कूली बच्चों के लिये बरसात परेशानियों का सबब बना रहा और वही नन्हे-मुन्ने छात्र-छात्राएं अर्धवार्षिक परीक्षा के चलते स्कूल जाने को मजबूर रहे और बिन मौसम के बरसात होने पर नन्हे – मुन्हे मासूम छात्र – छात्राओ को भीगते हुये बारिश में परिजनों को स्कूल छोड़ना व घर पहुँचाना पड़ा और वही कुछ स्कूली बच्चे बरसात में भीगते और कप – कपाते हुये देखे गये ।

आज वही 13 दिसम्बर की आफत की बरसात में व्यावसायिक प्लाजा के छज्जा उत्तरी साइड भरभरा कर जा गिरा और गनीमत रही है कि उस समय वहाँ रहे लोग जा चुके थे बड़ी हादसा टल गयीं वहीं व्यावसायिक शॉपिंग प्लाजा पूरी तरह से पूर्व में भ्रष्टाचार का भेट चढ़ चुका है गुडवत्ता पर सवाल उठाये जा रहे है चर्चा होने लाजमी है ।
वही बैढन के मीट – मछली मंडी में टिन सेड छावनी का नपानि महापौर और वार्ड पार्षद द्वारा भूमिपूजन 3 महीने पूर्व में होने के बाबजूद अभी तक टिन सेड का निर्माण नही हो पाया है मछली मंडी में पानी भरा रहा और पानी की निकासी नही है ।
*इसी प्रकार कई जगहों पर नालियों और सड़कों पर भवन निर्माण का सामग्री पड़ा था जिसके कारण सड़को में पानी भरा रहा और शॉपिंग प्लाजा के छतों पर काफी देर तक पानी जमा रहा उक्त दुकानदार पानी निकासी हेतु नगर निगम प्रशासन इंतजार करते देखे गये और कुछ तो आवेदन पत्र देने हेतु कार्यालय जाते दिखे वही आज दोपहर तक बाजार में चारों तरफ कृषि उपज मंडी से लेकर के काली मंदिर रोड – बस स्टैंड पुराना सब्जी मंडी – तुलसी मार्ग मार्केट सहित अन्य स्थानों पर ठंड की पहली बरसात सबको रुलाता रहा ।*
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal