बलिया:-पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में दिनांक 13.12.19 को प्रभारी निरीक्षक फेफना शशिमौलि पाण्डेय मय हमराह व हे0का0 श्याम सुन्दर व का0 अनूप सिंह स्वाट टीम बलिया देखभाल क्षेत्र, तलाश वांछित व चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति हेतु सागरपाली बाजार में मौजूद थे कि जरिये मुखविर सूचना प्राप्त हुई कि दो शातिर लूटेरे फेफना स्टेशन मोड़ पर खड़े हैं और किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं, जिनके पास अवैध तमंचे व कारतूस है । इस सूचना पर विश्वास कर संयुक्त पुलिस टीम फेफना स्टेशन मोड़ के पास पहुंचे, तिराहे मोड़ पर खड़े दोनों व्यक्तियों को रोका व टोका गया तो दोनों तेज कदमों से स्टेशन रोड की ओर जाने लगे जिन्हे घेर कर आवश्यक बल प्रयोग कर समय 8.35 बजे रात्रि मे पकड़ लिया गया। पकड़े गये दोनो व्यक्तियों से भागने का कारण पूछा गया तो बताये कि साहब हम दोनों के पास अवैध तमंचा हैं इसीलिए आप लोगों को देखकर हम लोग भाग रहे थे । पकड़े गये दोनो व्यक्तियों से नाम पता पूछने पर अपना नाम रविशंकर पाण्डेय उर्फ कल्लू पण्डित पुत्र श्रीनिवास पाण्डेय निवासी जनऊपुर थाना गड़वार बलिया तथा देवानन्द कुमार पाण्डेय उर्फ सिन्टू पाण्डेय पुत्र शिवा शंकर पाण्डेय निवासी जनऊपुर थाना गड़वार बलिया बताये। जामा तलाशी ली गई तो रविशंकर के पास से एक अदद तमंचा 38 बोर तथा दो अदद जिन्दा कारतूस 38 बोर तथा देवानन्द के पास से एक अदद तमंचा 303 बोर तथा एक अदद जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। कड़ाई से पूछताछ की गई तो बताये कि हम दोनों ने अपने साथियों के साथ मिलकर दिनांक- 27.05.19 को रात्रि 9.30 बजे सुपारी लदे दो ट्रकों को जनपद गोरखपुर के थाना बड़हलगंज क्षेत्रांतर्गत ग्राम भाटपार के पास से लूट लिये थे और आज अवैध तमंचे के साथ हमलोग पकड़े गये हैं। इस सम्बन्ध में थाना फेफना पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्तगणः-*
1. रविशंकर पाण्डेय उर्फ कल्लू पण्डित पुत्र श्रीनिवास पाण्डेय नि0 जनऊपुर थाना गड़वार बलिया ।
2. देवानन्द कुमार पाण्डेय उर्फ सिन्टू पाण्डेय पुत्र शिवा शंकर पाण्डेय निवासी जनऊपुर थाना गड़वार बलिया।
*बरामदगीः-*
1. एक अदद तमंचा 38 बोर तथा दो अदद जिन्दा कारतूस 38 बोर
2. एक अदद तमंचा 303 बोर तथा एक अदद जिंदा कारतूस 315 बोर
*गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहासः-*
1. मु0अ0सं0- 177/19 धारा 395,412,419,420 भादवि थाना बड़हलगंज गोरखपुर।
2. मु0अ0सं0- 159/19 धारा 3/7/25 आर्म्स एक्ट थाना फेफना बलिया। (रविशंकर पाण्डेय उर्फ कल्लू पण्डित)
3. मु0अ0सं0- 160/19 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना फेफना बलिया। (देवानन्द कुमार पाण्डेय)
*गिरफ्तार करने वाली टीमः-*
1. प्रभारी निरीक्षक शशिमौलि पाण्डेय थाना फेफना मय हमराह
2. हे0का0 श्याम सुन्दर सिंह यादव व का0 अनूप सिंह स्वाट टीम बलिया
*दिनांकः- 14.12.2019*
*स्वाट टीम व बलिया पुलिस ने किया दो शातिर लुटेरो को किया गिरफ्तार*
loading...
Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal