ग्वालियर-
शादी का झांसा देकरएक युवती को एक इंजीनियर पिछले साढ़े चार साल से शारीरिक शोषण कर रहा था। आरोपी ने भोपाल और ग्वालियर में युवती का शारीरिक शोषण किया। युवक की जब दूसरी लड़की से सगाई तय हुई तो युवती ने शादी का दबाव बनाया तो उसने इनकार कर दिया। इसके बाद युवती ने थाने पहुंच कर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। 27 वर्षीय युवती पूर्व में एक निजी कंपनी में नौकरी करती थी। वर्ष 2014 में एक कॉमन फ्रेंड के माध्यम से न्यू मार्केट में उनकी जान-पहचान दतिया के रहने वाले इंजीनियर कौशलेंद्र सिंह से हुई थी।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal