ग्वालियर
तीसरी लाइन के साथ ही अब रेलवे ने चौथी लाइन का काम भी शुरू करने की तैयारी कर ली है। इसके तहत धौलपुर से बीना के बीच चौथी लाइन बिछाई जाएगी। इसके लिए रेलवे बोर्ड ने 4869.95 करोड़ की राशि स्वीकृत भी कर दी है। उत्तर मध्य रेलवे ने अब इस दिशा में काम शुरू कर दिया है। इससे सुपर फॉस्ट एवं सेमी हाई स्पीड ट्रेन फुल रफ्तार के साथ दौड़ सकेंगी। पहला चरण पूरा होने के बाद बीना से भोपाल के बीच चौथी लाइन का काम शुरू होगा। रेलवे का दावा है कि इससे ट्रेनों की टाइमिंग एवं लेटलतीफी की समस्या भी दूर हो जाएगी।
गुना-बीना ट्रेन स्थगितः-
गुना-बीना रेलवे लाइन पर मेंटेनेंस कार्य के चलते एक माह के लिए गुना-बीना ट्रेन को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। यह ट्रेन 14 दिसंबर से 13 जनवरी तक रद्द रहेगी। इसके बाद ट्रेन अपने निर्धारित समय पर संचालित होगी। इसके अलावा ग्वालियर-बीना पैसेंजर, ग्वालियर भोपाल इंटरसिटी, अब गुना से ग्ववालियर के बीच ही संचालित होगी। यह ट्रेन गुना से बीना के बीच रद्द रहेगी। वहीं बीना-नागदा ट्रेन सुबह 4 की जगह अब डेढ़ घंटा देरी से सुबह 5.30 बजे बीना से रवाना होगी। वापसी में ट्रेन का टाइम परिवर्तित नहीं हुआ है।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal