Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

सरकार भू और रेत माफिया को नहीं छोड़ेगी: गृहमंत्री बाला बच्चन

ग्वालियर-
प्रदेश सरकार की माफिया पर पूरी नजर है, चाहे वह भू माफिया हो या फिर रेत माफिया, प्रदेश सरकार कि सी को भी नहीं छोड़ेगी। हमारी सरकार की प्राथमिकता है, कि इस प्रदेश से क्राइम को पूरी तरह से खत्म करना है। यह बात प्रदेश के गृहमंत्री बाला बच्चन नेदतिया मेंकही। उल्‍लेखनीय है कि हाल ही में मुख्‍यमंत्री कमलनाथ ने भी वरिष्‍ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर राज्‍य में माफि‍या पर त्‍वरित और कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने पिछले दिनों इंदौर में जीतू सोनी के ठिकानों को नष्‍ट किया है।

मां बगुलामुखी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की

गृहमंत्री बाला बच्चन मां पीतांबरा मंदिर पहुंचे। उन्होंने मां बगुलामुखी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। वहीं इनकी ओर से से भगवान वनखंडेश्वर का जलाभिषेक कि या गया। इस दौरान बाला बच्चन के साथ उनके परिवार के लोग भी शामिल थे। पीतांबरा मंदिर के बाहर स्थानीय कांग्रेस नेताओं की ओर से उनका फूल माला पहनाकर स्वागत किया।

थानों में पर्याप्त पहुंचाया जाएगा पुलिस बल

मंदिर में दर्शन करने के बाद मीडिया से रुबरु होते हुए उन्होंने कहा कि आस-पास के थानों में पर्याप्त पुलिस बल नहीं है जिसकी पूर्ति जल्द ही की जाएगी, जिससे संबंधित थानों में क्राइम की घटनाएं अधिक न हो।

राज्‍य सरकार की योजनाओं का लाभ गरीबों को मिले

उन्होंने कहा, कि प्रदेश सरकार इस ओर ध्यान दे रही है। उन्होंने नागरिकता संशोधन बिल पर पार्टी के स्टैंड को सही ठहराया। वहीं कार्यकर्ताओं से बोले कि योजनाओं को गरीबों तक पहुंचाए, इससे लोगों को लाभ मिले।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...