नशे के चक्कर में 2 दिनों में 2 महिलाओं की हुई हत्या बना जांच का विषय मोरवा पुलिस जुटी जाँच में।।
1बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (ब्यूरो कार्यालय) बैढन आज दिनांक 11/12/2019 को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मध्य प्रदेश राज्य परिषद सदस्य व अखिल भारतीय नौजवान सभा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कामरेड- संजय नामदेव ने सिंगरौली जिले में खुलेआम हो रहे नशे के अवैध कारोबार व उसे होने वाली मौत हत्या पर आक्रोश व्यक्त करते हुये जिला प्रशासन को आड़े हाथों लिया लेते हुये कहा कि जिले में इन दिनों नहीं रुक रहा है और नशे का जखीरा खुले आम बिक रहे नशीले पदार्थ जैसे –

कोरेक्स, अफीम – चरस, स्पास्मो तरह-तरह के नशीले पदार्थ बिक रहे जिसका सेवन छोटे से लेकर बुजुर्ग व्यक्ति तक कर रहे हैं इसका सेवन करने से लोग अपना मानसिक संतुलन खो बैठते हैं और अपने परिवार में मार्केट करने लगते हैं और कभी-कभी इससे खूनी संघर्ष भी हो चुका है जैसा ही एक मामला सिंगरौली जिला मुख्यालय के महज कुछ ही दूर पर स्थित नंदगांव महुआ मोड़ जहां पर दुकानों में खुलेआम बिक रहे नशीले पदार्थ वहां आसपास से गुजरने वाले छात्र-छात्राओ जो अपने विद्यालय के लिये रोजाना निकलते हैं जब उसकी नजरें उन दुकानों पर पड़ती है तो वह हैरान हो उठते हैं और आपस में चर्चा करने लगते हैं कि यह क्या है जिसे पीने के बाद लोग मारपीट करना चालू कर देते हैं और अपना मानसिक संतुलन खो बैठते हैं तरह तरह की बात उत्पन्न होने लगती है ।
जिले के हर क्षेत्र में बिक रही नशीली दवाइयां जिसका सेवन करने के बाद महिला का मौत के घाट उतार दिया गया और जी हां हम बात कर रहे हैं जिला मुख्यालय के महज कुछ ही दूर पर स्थित कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम नौगई जहां पर भी थी परसो रात को नशे में धुत दो युवक पानी पाउच लेने दुकान पर गये हुये थे जहां पर दुकान से लगभग 200 मीटर दूरी पर पानी पीने वाला एक नल लगाया गया है जहां पर उस महिला को मौत के घाट उतार दिया गया कारण नशे में धुत आरोपी आपा खो बैठे थे ।
आज फिर दूसरी घटना मोरवा थाना अन्तर्गत गोरबी पुलिस चौकी क्षेत्र के महदेहिया निवासी- रेखा केवट पति – संजीत साकेत दोनों का विवाह लगभग 3 वर्ष पूर्व में हुआ जिससे 2 वर्ष की बेटी होना बताया जा रहा है और इसके पहले 15 से 20 दिन पूर्व में मारपीट हुआ था जो गोरबी चौकी शिकायत दर्ज है वही फिर कल दिनांक 10/12/2019 को मारपीट होने के बाद रेखा केवट ने यह फैसला कर लिया कि हम अब पति संजीत साकेत से अलग रहेंगे, घायलावस्था में जहां बैढन के जिला न्यायालय परिसर में शादी- विवाह विच्छेद लेखन कराया गया और वहीं घायल अवस्था में फरियादी- रेखा केवट ने जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय जाकर अपने पति के खिलाफ विवाह विच्छेदन के बाद मारपीट एवं जान से मारने की धमकी को देने को लेकर के गुहार लगाने हेतु जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन दी थी वही एसपी कार्यालय के पुलिस द्वारा यह कहा गया कि दर्द हो रहा है तो पहले आप अपना उपचार जिला चिकित्सालय बैढन मे कराये और जहां पर पुराना जिला चिकित्सालय में उपचार हेतु भर्ती हुई थी जिसे रेफर के बाद आज सुबह में लगभग 6 बजे किसी अज्ञात युवक द्वारा जयंत के नेहरू चिकित्सालय में आज सुबह 06:00 बजे उपचार हेतु नेहरू में भर्ती कराने के बाद कुछ घंटे में ही रेखा केवट ने दम तोड़ दिया जिसे डाक्टरो ने रेखा केवट को मृत घोषित किया और बताया जा रहा है कि भर्ती कराने वाले व्यक्ति शव को छोड़कर भाग गये थे भर्ती रजिस्टर में मोबाइल नम्बर लिखे हुये थ्रू कालर में डायल करने पर अंग्रेजी में *जानलेवा है* लिखा दिख रहा है जो मोबाइल बन्द है ।
वही गोरबी पुलिस चौकी प्रभारी द्वारा उक्त घटनाक्रम को गहनपूर्वक जांच की जा रही है वही रेखा केवट को नेहरू में भर्ती कराने वाले व्यक्ति कौन हैं जिला चिकित्सालय के सीसीटीवी फुटेज में कैद है और जांच में सभी तथ्य सामने आ जायेगा वही खबर लिखे जाने तक पति संजीत साकेत पुलिस के गिरफ्त में आने की संभावना जतायी जा रही है ।
*लोग अपना मानसिक संतुलन खोने एवं उक्त कारोबार पर अंकुश लगाने हेतु जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के आवक – जावक शाखा में आवेदन पत्र देकर कार्यवाही करने की माँग की है और जिला पुलिस अधीक्षक महोदय का ध्यान आकृष्ट कराना चाहता हूँ ।*
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal