Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

नागरिकता संशोधन बिल कोकांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया वसुधैव कुटुंबकम की विचारधारा के अनुरूप लेकिन संविधान के विपरीत

ग्वालियर-
इंदौर में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नागरिकता संशोधन बिल के बारे में कहा कि यह कहा कि यह भारत की सभ्यता और वसुधैव कुटुंबकम् की विचारधार के अनुरूप है। लेकिन उन्होंने इसे संविधान के विपरीत होना भी बताया। कांग्रेस ही नहीं बहुत सारी पार्टियां इसका विरोध कर रही हैं। देश के अनेक राज्यों में आप स्थिति देख सकते हैं। हमारे संविधान के निर्माता बाबा साहब अंबेडकर ने संविधान लिखने के समय किसी को जात-पात के दृष्टिकोण से नहीं देखा था। पिछले तीन चार हजार सालों से इस भारत माता की माटी ने सभी को अपनाया है। वासुदेव कुटुंबकम ही भारत की विशेषता रही है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया इंदौर पहुंचे। उन्होंने कहा कि 14 को होने वाली महारैली की तैयारी के लिए यहां आया हूं। उन्होंने कहा कि अतिवृष्टि के बाद कांग्रेस शासित राज्यों में प्रदेश सरकारों को केंद्र सरकार से आवश्यकता अनुसार राहत राशि भी नहीं मिल पाई है, जबकि भाजपा शासित राज्यों में राहत राशि भेजी जा चुकी है। वहीं जीएसटी जैसे टैक्स की राशि भी कांग्रेस शासित प्रदेशों में नहीं दिए जाने की बात कहते हुए सिंधिया ने कहा कि मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और पंजाब जैसे राज्यों को ही केंद्र से जीएसटी की राशि क्यों नहीं मिल रही है।

वहीं झारखंड चुनाव की चर्चा करते हुए सिंधिया ने कहा कि झारखंड में कांग्रेस के लिए अच्छी संभावना है, मुझे विश्वास है जनता बदलाव लाएगी। वहीं नागरिकता संशोधन बिल पर कहा कि कांग्रेस ही नही बहुत सारी पार्टियां इसका विरोध कर रही है। देश के अनेक राज्यों में आप स्थिति देख सकते है।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...