
बलिया: जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही व एसपी देवेंद्र नाथ ने शनिवार को बैरिया थाने पर आयोजित थाना समाधान दिवस में जनता की फरियाद सुनी। समस्याओं के निदान के लिए उन्होंने राजस्व व पुलिस महकमे को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी श्री शाही ने कहा कि राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम मिलकर मामलों का हल निकालें। ध्यान रहे समाधान गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए। थाने पर जनसुनवाई के दौरान डीएम-एसपी के सामने चार मामले आए। बैरिया निवासी श्रीभगवान का बंटवारे का मामला हल नहीं होने की शिकायत पर जिलाधिकरी ने संबंधित लेखपाल को पुलिस के साथ मौके पर जाकर समाधान कराने का निर्देश दिया। गोन्हियाछपरा निवासी सुखदेव सिंह ने गांव के सार्वजनिक गड्ढों, तालाबों व ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जा हटाने की गुहार लगाई। इस पर जिलाधिकारी ने लेखपाल को निर्देश दिया कि मौके पर जाकर देखें, अगर अतिक्रमण है तो जरूरी कार्रवाई भी सुनिश्चित कराएं।
—————
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal